बरेली: तस्कर छोटे प्रधान के साले अशफाक के मकान पर चला बीडीए का बुलडोजर, आलीशान कोठी ध्वस्त
बरेली, अमृत विचार। उत्तर प्रदेश के बरेली में इन दिनों स्मैक तस्करों पर कार्रवाई तेजी से चल रही है। गुरुवार को भी पूर्व में गिरफ्तार हुए पढेरा गांव का रहने वाला तस्कर शहीद खां उर्फ छोटे प्रधान के साले पर अशफाक के मकान पर भी कार्रवाई शुरू हो गई। बीडीए ने अशफाक की आलीशान कोठी …
बरेली, अमृत विचार। उत्तर प्रदेश के बरेली में इन दिनों स्मैक तस्करों पर कार्रवाई तेजी से चल रही है। गुरुवार को भी पूर्व में गिरफ्तार हुए पढेरा गांव का रहने वाला तस्कर शहीद खां उर्फ छोटे प्रधान के साले पर अशफाक के मकान पर भी कार्रवाई शुरू हो गई। बीडीए ने अशफाक की आलीशान कोठी पर बुलडोजर चलाना शुरू कर दिया है। जिसकी वजह से अन्य तस्करों में भी खलबली मची हुई है। बताया यह भी जा रहा है कि अशफाक के मकान पर कार्रवाई करने गई बीडीए की टीम को कुछ विरोध का सामना भी करना पड़ा।
छोटे प्रधान खुद ही करोड़ो का मालिक बना, रिश्तेदारों को भी बनाया
दरअसल, छोटे प्रधान के साले अशफाक की कैंट के उमरिया में एक आलीशान कोठी बनी हुई है। कोठी देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि अशफाक ने भी तस्करी से कितनी संपत्ति जमा की है। उधर चर्चा यह भी है कि शहीद खां उर्फ छोटे ने न सिर्फ खुद तस्करी से अकूत संपत्ति अर्जित की वरन रिश्तेदारों को भी तस्करी के काम में धकेल करोड़ों का मालिक बना दिया।
25 लोगों के नामजद की थी रिपोर्ट
बताते चलें कि बीते दिनें पुलिस ने तस्कर और उसके भतीजे सैफ उर्फ राजू के पकड़े जाने के बाद 25 लोगों के नामजद रिपोर्ट दर्ज की थी। रिपोर्ट में तस्कर छोटे प्रधान के साले अशफाक का नाम भी शामिल था। संपत्ति की जांच में अशफाक के भी अवैध निर्माण की बात सामने आई। इसी में कैंट के उमरिया स्थित उसकी कोठी चिन्हित की गई। नोटिस की मियाद खत्म होने के बाद गुरुवार को बीडीए ने ध्वस्तीकरण की कार्रवाई शुरू कर दी। कार्रवाई के साथ कई थानों की फोर्स मौके पर मौजूद है।
ये भी पढ़े-
बरेली: रात में राहगीरों से लूटपाट करने वाले दो बदमाश गिरफ्तार, नकदी और चाकू किए बरामद
