अलीगढ़ की रैली में शामिल नहीं होंगे अखिलेश यादव, बताई ये बड़ी वजह
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पत्नी और बेटी के कोरोना संक्रमित होने के कारण अलीगढ़ में गुरुवार को आयोजित जनसभा में एहतियातन शामिल नहीं होने का फैसला किया है। अखिलेश ने सोशल मीडिया पर यह जानकारी देते हुये कहा, “परिवार के लोगों के कोरोना …
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पत्नी और बेटी के कोरोना संक्रमित होने के कारण अलीगढ़ में गुरुवार को आयोजित जनसभा में एहतियातन शामिल नहीं होने का फैसला किया है।
अखिलेश ने सोशल मीडिया पर यह जानकारी देते हुये कहा, “परिवार के लोगों के कोरोना पॉज़िटिव होने की वजह से हम तीन दिनों के लिए एहतियात बरतते हुए सार्वजनिक कार्यक्रमों में शामिल नहीं हो पाएंगे। आज की इगलास की ‘सपा-रालोद’ की संयुक्त रैली की अपार सफलता के लिए शुभकामनाएँ व सभी कार्यकर्ताओं से पूरे उत्साह और ऊर्जा से सक्रिय रहने की अपील।” हालांकि अखिलेश ने अपनी कोरोना रिपोर्ट भी ट्विटर पर साझा की है।
उनकी आरटीपीसीआर रिपोर्ट के अनुसार अखिलेश कोरोना संक्रमित नहीं हैं। उल्लेखनीय है कि बुधवार को अखिलेश की पत्नी और पूर्व सांसद डिंपल यादव तथा बेटी कोरोना संक्रमित पायी गयीं थीं।
अखिलेश यादव ने की चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न देने की मांग
समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने गुरुवार को भारत के पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की जयंती ‘किसान दिवस’ के मौक़े पर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए सरकार से उन्हें देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘भारत रत्न’ से नवाजने की मांग की है। अखिलेश ने ट्वीट कर कहा कि परम आदरणीय चौधरी चरण सिंह जी की जंयती पर उन्हें याद करते हुए हार्दिक श्रद्धा-सुमन। हम आज ‘किसान दिवस’ के अवसर पर किसानों और देश के लिए अपना जीवन समर्पित करने वाले पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह जी को ‘भारत रत्न’ देने की पुरज़ोर मांग करते हैं।
यह भी पढ़ें:-अखिलेश यादव ने की चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न देने की मांग
