रामपुर : जिले में खनन का एक भी पट्टा नहीं, छलनी की जा रही नदी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रामपुर, अमृत विचार। जिले में खनन का एक भी पट्टा नहीं है। उसके बाद भी माफिया बेरोक-टोक नदियों से अवैध खनन को अंजाम दे रहें हैं, लेकिन प्रशासन कान में तेल डालकर बैठा है। कई बार मामले की शिकायत तक की जा चुकी है। उसके बाद भी अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है। …

रामपुर, अमृत विचार। जिले में खनन का एक भी पट्टा नहीं है। उसके बाद भी माफिया बेरोक-टोक नदियों से अवैध खनन को अंजाम दे रहें हैं, लेकिन प्रशासन कान में तेल डालकर बैठा है। कई बार मामले की शिकायत तक की जा चुकी है। उसके बाद भी अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है। आरोप है कि खनन माफिया प्रशासन की मिलीभगत से नदियों में अवैध खनन का कारोबार कर रहे हैं।

जिले के मसवासी, स्वार, टांडा में धड़ल्ले से खनन माफिया नदियों का सीना चीर कर अवैध खनन कर रहे हैं, लेकिन कारवाई करने के बजाय जिला प्रशासन माफिया को संरक्षण दे रही है। इसके चलते बिना परमीशन के ही खनन माफिया हजारों घन मीटर रेत डंप कर रहे हैं। सुबह से लेकर शाम तक नदियों और घाटों पर जेसीबी चल रही है लेकिन रोकने वाला कोई नहीं है। इस खनन से किसान तक परेशान हो चुके हैं।

कई बार अधिकारियों से भी खनन रोकने को लेकर प्रशासनिक अधिकारियों से शिकायत की जा चुकी है लेकिन उसके बाद भी कोई सुनवाई नहीं हो रही है। खनन माफिया रोड से तेजी से वाहनों को निकालकर ले जाते हैं। किसानों को वहां से गुजरते हुए तक डर लगता है। कई बार बड़े हादसे तक होने से बचे हैं।

जिलाधिकारी के आदेश पर लगातार वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। 20 दिन पहले भी खनन के दो डंपर सीज किए गए थे। आगे भी यह अभियान जारी रहेगा। अनीता वर्मा, पीटीओ

संबंधित समाचार