बरेली: पुलिस ने आरोपियों से लिए 50 हजार, मुकदमा दर्ज होने के बाद भी कार्रवाई नहीं, एसएसपी से गुहार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। जिले के एक देहात थाना क्षेत्र में थाना प्रभारी और सीओ पर रिश्वत लेने के आरोप लगे है। पीड़ित ने गुरुवार को एसएसपी कार्यालय में शिकायती पत्र देते हुए कहा है कि थाना प्रभारी ने आरोपी पक्ष से 20 हजार और सीओ ने 30 हजार रुपए लेकर कार्रवाई नहीं की है। पीडित …

बरेली, अमृत विचार। जिले के एक देहात थाना क्षेत्र में थाना प्रभारी और सीओ पर रिश्वत लेने के आरोप लगे है। पीड़ित ने गुरुवार को एसएसपी कार्यालय में शिकायती पत्र देते हुए कहा है कि थाना प्रभारी ने आरोपी पक्ष से 20 हजार और सीओ ने 30 हजार रुपए लेकर कार्रवाई नहीं की है। पीडित ने एसएसपी से कार्रवाई की मांग की है।

चाकूओं से शरीर पर किए थे बार, किसी तरह दर्ज कराया मुकदमा
दरअसल, गुरुवार दोपहर देहात थाना क्षेत्र का पीड़ित प्रदीप कुमार एसएसपी कार्यालय पहुंचे। उन्होंने एसएसपी को शिकायती पत्र देते हुए आरोप लगाया कि बीते 6 दिसंबर को गांव के ही दो लोगों ने उनके घर में घुसकर मारपीट की और चाकू से बार करना शुरू कर दिया। जिसकी वजह से चाकू उनके हाथ में लगा। आरोप है कि आरोपियों ने उन्हें जातिसचूक शब्द भी कहे। जिसके बाद उन्होंने उसी दिन थाने में तहरीर दी। मेडिकल के बाद 9 दिसंबर को रिपोर्ट दर्ज हुई मगर अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है।

प्रदीप का आरोप, सीओ और थाना प्रभारी ने ली रिश्वत
प्रदीप का आरोप है कि पीड़ित पक्ष पर थाना प्रभारी ने 20 हजार रुपए जबकि सीओ ने 30 हजार रुपए लिए। जिसकी वजह से अभी तक आरोपियों पर कोई कार्रवाई नहीं हुई है। फिलहाल एसएसपी कार्यालय से कार्रवाई का आश्वासन दिया गया है।

ये भी पढ़े-

बरेली: लुधियाना कोर्ट परिसर में धमाके के बाद अलर्ट, जिला न्यायालय में जाने वालों की हो रही चैकिंग

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म
CJP Protest: सीजेपी-सरकार वार्ता खत्म, तीन प्रमुख मांगें सरकार के सामने रखीं; धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर फैसला कल संभव