अयोध्या: पूर्व मंत्री ने भाजपा सरकार पर बोला हमला, कहा- पहले काशी को लूटा और रामनगरी में लूट मचाए हैं अफसर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या। अयोध्या में जमीन की खरीद-फरोख्त मामले में अधिकारियों के नाम आने के बाद समाजवादी पार्टी (सपा) नेता व उत्तर प्रदेश सरकार में पूर्व राज्य मंत्री पवन पाण्डेय ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार पर जमकर हमला बोला। पूर्व मंत्री ने कहा योगी सरकार में राम के नाम पर अधिकारी और नेता लूट रहे हैं। …

अयोध्या। अयोध्या में जमीन की खरीद-फरोख्त मामले में अधिकारियों के नाम आने के बाद समाजवादी पार्टी (सपा) नेता व उत्तर प्रदेश सरकार में पूर्व राज्य मंत्री पवन पाण्डेय ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार पर जमकर हमला बोला। पूर्व मंत्री ने कहा योगी सरकार में राम के नाम पर अधिकारी और नेता लूट रहे हैं। एमपी अग्रवाल जो पहले डीएम थे और अब कमिश्नर बन कर लूट कर रहे हैं।

पवन ने प्रेस वार्ता के दौरान कहा कि योगी सरकार के अधिकारी राम-राम जपते हैं। पहले वाले डीएम अनुज कुमार झा ने भी जमीनें खरीदी। गरीबों को धमका कर उन्हें डरवाकर उनकी जमीनें अधिकारियों ने ली है और उसके नाम पर दलाली भाजपा नेताओं ने की है। नगर आयुक्त विशाल सिंह का बगैर नाम लिए तंज कसते हुए पवन पाण्डेय ने कहा हरिश्चंद्र का चोला पहने पहले भोलेनाथ की नगरी काशी को लूटा और अब राम की नगरी में लूट मचाने आए हैं।

यह भी पढ़ें:-लड़कियों की शादी की उम्र 21 साल करने पर सरकार के साथ खाप पंचायत, मगर रख दी ये शर्त

टैक्स के नाम पर साफ -सफाई के नाम पर न जाने कितने टैक्सों के नामों पर पर पिछले 2 वर्षों से अयोध्या में लूट की जा रही है। पूर्व राज्यमंत्री ने कहा दर्जनों बार अयोध्या मुख्यमंत्री आए हैं और उनके अधिकारी लगातार भ्रष्टाचार में लिप्त पाए गए हैं तो नैतिकता के आधार पर बाबा को इस्तीफा दे देना चाहिए।

यह भी पढ़ें:-मुरादाबाद : वादा पूरा करे प्रशासन, सिक्योरिटी गार्ड की पत्नी को नगर निगम में दिलाये नौकरी

संबंधित समाचार