विधान भवन के बाहर अचानक मच गई हलचल, व्यक्ति ने खुद पर केरोसिन उड़ेल किया आत्मदाह का प्रयास

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। महाराष्ट्र विधान भवन के बाहर बृहस्पतिवार को खुद पर केरोसिन छिड़क आत्मदाह का प्रयास करने वाले एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि उपनगरीय बीकेसी इलाके में चॉल में रहने वाले शाकिर शाह (38) ने यहां विधान भवन के बाहर खुद …

मुंबई। महाराष्ट्र विधान भवन के बाहर बृहस्पतिवार को खुद पर केरोसिन छिड़क आत्मदाह का प्रयास करने वाले एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि उपनगरीय बीकेसी इलाके में चॉल में रहने वाले शाकिर शाह (38) ने यहां विधान भवन के बाहर खुद पर केरोसिन की बोतल उड़ेल ली।

विधानभवन में शीतकालीन सत्र चल रहा है। इससे पहले कि वह कुछ और कर पाता, पुलिसकर्मियों ने उसे काबू कर लिया। शाह ने पुलिस को बताया कि झुग्गी पुनर्वास प्राधिकरण की एक परियोजना के लिये उसके घर को तोड़ दिया गया था, जिसके मुआवजे के लिये वह वर्षों के प्रतीक्षा कर रहा है और वह इस देरी के चलते हताश है। अधिकारी ने कहा कि इस मामले में मरीन ड्राइव थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है।

संबंधित समाचार