मुरादाबाद : आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं-शिक्षकों ने जानी शिक्षण की नई पद्धति
मुरादाबाद, अमृत विचार। समग्र शिक्षा अभियान अंतर्गत प्री-प्राइमरी शिक्षा के प्रभावी क्रियान्वयन और जन जागरूकता के लिए गुरुवार को नगर क्षेत्र के स्कूलों के शिक्षकों को प्रशिक्षण दिया गया। हमारे बच्चे-हमारा आंगन उत्सव में शिक्षकों और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को स्कूल रेडीनेस प्रशिक्षण देकर उन्हें पूर्व प्राथमिक कक्षाओं में शिक्षण की नवीन पद्धति बतायी। प्रशिक्षण में …
मुरादाबाद, अमृत विचार। समग्र शिक्षा अभियान अंतर्गत प्री-प्राइमरी शिक्षा के प्रभावी क्रियान्वयन और जन जागरूकता के लिए गुरुवार को नगर क्षेत्र के स्कूलों के शिक्षकों को प्रशिक्षण दिया गया। हमारे बच्चे-हमारा आंगन उत्सव में शिक्षकों और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को स्कूल रेडीनेस प्रशिक्षण देकर उन्हें पूर्व प्राथमिक कक्षाओं में शिक्षण की नवीन पद्धति बतायी। प्रशिक्षण में नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति व निपुण भारत अभियान में पूर्व प्राथमिक शिक्षा कार्यक्रम के प्रभावी संचालन व अभिभावकों को जानकारी देने के लिए गतिविधि व प्रजेंटेंशन दिया गया।
बाल विकास अधिकारी नगर सीमा सिंह ने आंगनबाड़ी केंद्रों की कार्यप्रणाली व कार्यों की जानकारी दी। नगर शिक्षाधिकारी नगेंद्र कुमार ने कहा कि उत्सव के माध्यम से सरकार द्वारा पूर्व प्राथमिक स्तर पर शिक्षण में सुधार के प्रयास किये जा रहे हैं, जो योजनाएं लागू की गईं हैं, उन्हें हर अभिभावक तक पहुंचानी है।
आंगनबाड़ी केंद्रों व स्कूलों के माध्यम से अभिभावकों से एक शपथ ली जानी है कि वह नियमित रूप से बच्चों को स्कूल व आंगनबाड़ी केंद्र भेजेंगे। बच्चों की गतिविधियों जैसे स्वच्छता व गृह कार्य आदि में सहयोग करेंगे। उत्सव में मास्टर ट्रेनर लक्ष्मी सक्सेना, शिक्षिका मीनू गुप्ता, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सीमा रस्तोगी, सविता, संगीता, माया, राहुल शर्मा, स्टेट रिसोर्स परसन डॉ. ऋतु त्यागी, राहुल शर्मा, निधि शर्मा, सीमा गुप्ता, सुपरवाइजर इंदिरा बादली, निर्मला, विष्णु भारद्वाज आदि रहे।
