जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला स्तरीय पत्रकार स्थायी समिति की बैठक हुई सम्पन्न

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हरदोई। कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी अविनाश कुमार की अध्यक्षता में जिला स्तरीय पत्रकार स्थायी समिति की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में जिला सूचना अधिकारी संतोष कुमार के द्वारा पिछली बैठक में दिये गये निर्देशों की अनुपालन आख्या समिति के समक्ष प्रस्तुत की गयी। समिति के आमंत्रित पत्रकार/सदस्य अखिलेश कुमार सिंह ने रोडवेज बसों में मान्यता …

हरदोई। कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी अविनाश कुमार की अध्यक्षता में जिला स्तरीय पत्रकार स्थायी समिति की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में जिला सूचना अधिकारी संतोष कुमार के द्वारा पिछली बैठक में दिये गये निर्देशों की अनुपालन आख्या समिति के समक्ष प्रस्तुत की गयी। समिति के आमंत्रित पत्रकार/सदस्य अखिलेश कुमार सिंह ने रोडवेज बसों में मान्यता प्राप्त पत्रकारों के लिए आरक्षित सीटों पर पत्रकारों को प्राथमिकता दिये जाने के लिए आरएमओ रोडवेज को पत्र प्रेषित करने का अनुरोध किया।

इस पर जिलाधिकारी ने पत्र प्रेषित किये जाने के लिए जिला सूचना अधिकारी को निर्देशित किया। जिलाधिकारी ने समिति के सदस्यों को सम्बोधित करते हुए कहा कि आगामी होने वाले विधान सभा सामान्य निर्वाचन 2022 के लिए जनपद स्तरीय समस्त प्रिन्ट एवं इलेक्ट्रानिक मीडिया बन्धुओं के साथ अपर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में समन्वय बैठक करने के लिए जिला सूचना अधिकारी को निर्देशित किया।

जनपद में पत्रकारों के उत्पीड़न से सम्बन्धित कोई प्रकरण न होने पर प्रसन्नता व्यक्त की गयी। इस अवसर पर एडीशनल पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार यादव, पत्रकार सदस्य मो, आसिफ, कुलदीप शर्मा, अखिलेश कुमार सिंह, संजय कुमार द्विवेदी एवं जिला सूचना अधिकारी संतोष कुमार व अपर जिला सूचना अधिकारी दिव्या निगम उपस्थित रही।

पूर्व मंत्री ने भाजपा सरकार पर बोला हमला

अयोध्या में जमीन की खरीद-फरोख्त मामले में अधिकारियों के नाम आने के बाद समाजवादी पार्टी (सपा) नेता व उत्तर प्रदेश सरकार में पूर्व राज्य मंत्री पवन पाण्डेय ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार पर जमकर हमला बोला। पूर्व मंत्री ने कहा योगी सरकार में राम के नाम पर अधिकारी और नेता लूट रहे हैं। एमपी अग्रवाल जो पहले डीएम थे और अब कमिश्नर बन कर लूट कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें:- अयोध्या: पूर्व मंत्री ने भाजपा सरकार पर बोला हमला, कहा- पहले काशी को लूटा और रामनगरी में लूट मचाए हैं अफसर

संबंधित समाचार