खाद्य सामग्री बेचने वालों को FDA का आदेश, अखबार में लपेट कर खाने की वस्तुएं देना बंद करें, जानिए कारण?

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पुणे। महाराष्ट्र के खाद्य एवं औषधि प्रशासन (एफडीए) ने एक आदेश जारी कर खाद्य सामग्री बेचने वालों से कहा है कि वे ग्राहकों को अखबार में लपेट कर खाने की वस्तुएं न दें क्योंकि छपाई में प्रयुक्त होने वाली स्याही स्वास्थ्य के लिए हानिकारक होती है। एफडीए ने विक्रेताओं को ‘वड़ा पाव’, ‘पोहे’, मिठाइयां, भेल …

पुणे। महाराष्ट्र के खाद्य एवं औषधि प्रशासन (एफडीए) ने एक आदेश जारी कर खाद्य सामग्री बेचने वालों से कहा है कि वे ग्राहकों को अखबार में लपेट कर खाने की वस्तुएं न दें क्योंकि छपाई में प्रयुक्त होने वाली स्याही स्वास्थ्य के लिए हानिकारक होती है।

एफडीए ने विक्रेताओं को ‘वड़ा पाव’, ‘पोहे’, मिठाइयां, भेल और अन्य वस्तुएं अखबार में लपेट कर ग्राहकों को नहीं देने को कहा है और इस आदेश का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी है। एफडीए की ओर से बुधवार को जारी एक बयान में कहा गया, “खाने की वस्तुएं देते समय विक्रेता अकसर अखबार में लपेटकर चीजें देते हैं।

अखबार की छपाई में प्रयुक्त होने वाली स्याही रसायनों से निर्मित होती है और वड़ा पाव, पोहे, भेल, बेकरी के उत्पाद और इस प्रकार की अन्य वस्तुएं अखबार में लपेट कर देना खतरनाक हो सकता है।” बयान में कहा गया, “विक्रेताओं को अखबार में खाने की सामग्री देना बंद कर देना चाहिए अन्यथा कड़ी कार्रवाई की जाएगी।”

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

कांवड़ यात्रा को लेकर लखनऊ में सख्ती, मुख्य मार्गों पर बंद रहेंगी नॉनवेज की दुकानें; FSDA करेगा खाद्य पदार्थों की जांच
CJP Protest: CJP का रुख बरकरार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से कम कुछ स्वीकार नहीं, जानें CJP के प्रदर्शन पर क्या बोले RSS नेता इंद्रेश कुमार
लखनऊ में भोजपुरी अभिनेत्री ने दर्ज कराया साइबर फ्रॉड का केस, बेटी की AI से अश्लील वीडियो वायरल करने का आरोप 
हरदोई सड़क हादसा: तेज रफ्तार बनी जानलेवा, पेड़ से टकराई बाइक; किसान की दर्दनाक मौत
Parliament Monsoon Session Day 5: राज्यसभा में हंगामे के बाद कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित, CJP से बातचीत के लिए कंस्टीट्यूशन क्लब पहुंचे जेपी नड्डा