अमरोहा : सड़क दुर्घटना में बाइक सवार युवक की मौत
अमरोहा, अमृत विचार। मुरादाबाद से घर लौटते समय सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। परिजनों ने बिना कानूनी कार्रवाई के ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया। आदमपुर थाना क्षेत्र के गांव ढवारसी निवासी साबिर अली का 18 वर्षीय पुत्र सरताज मुरादाबाद में सीलिंग का काम करता था। बताया जा रहा …
अमरोहा, अमृत विचार। मुरादाबाद से घर लौटते समय सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। परिजनों ने बिना कानूनी कार्रवाई के ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
आदमपुर थाना क्षेत्र के गांव ढवारसी निवासी साबिर अली का 18 वर्षीय पुत्र सरताज मुरादाबाद में सीलिंग का काम करता था। बताया जा रहा है कि उनका बड़ा बेटा मुमताज सऊदी अरब से अपने गांव लौट रहा था। जिसके घर वापस आने की सूचना पर सरताज मुरादाबाद से बुधवार की शाम करीब पांच बजे अपने गांव लौट रहा था।
जैसे ही वह ढवारसी सौंधन मार्ग पर पहुंता तो उसकी बाइक कोकापुर गांव के नजदीक सड़क में बने गड्ढे में गिर गई। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल गया। ग्रामीणों ने युवक के मोबाइल से फोन किया तो वह युवक के रिश्तेदार को लग गया। जिन्हें ग्रामीण ने युवक के हादसे में घायल होने की सूचना दी।
मौके पर पहुंचे परिजन युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रहरा ले गए। जहां चिकित्सक ने युवक को मृत घोषित कर दिया। इससे परिजनों में कोहराम मच गया। इसके बाद परिजनों ने बिना कानूनी कार्रवाई के ही गुरुवार की सुबह युवक का अंतिम संस्कार कर दिया।
पीडब्ल्यूडी की लापरवाही के चलते गई युवक की जान
ढवारसी। पीडब्ल्यूडी की लापरवाही के चलते युवक की जान चली गई। ढवारसी सौंधन मार्ग पर कोकापुर गांव के नजदीक सड़क में एक बड़ा गड्ढा बन गया है। जिसे कई बार ग्राम प्रधान रतन सिंह द्वारा मिट्टी डालकर भर दिया गया, लेकिन बराबर में तालाब होने की वजह से बार-बार सड़क में गड्ढा बन जाता है। जिससे आए दिन बाइक सवार गड्ढे में गिर कर घायल हो जाते हैं। पीडब्ल्यूडी की लापरवाही ने बुधवार को एक युवक की जान ले ली। जिससे ग्रामीणों में रोष व्याप्त है। ग्रामीणों ने सड़क में बने गड्ढे को दुरुस्त कराने की मांग की है।
