बिजनौर : शादी का झांसा देकर युवती से दुराचार का आरोप

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बिजनौर, अमृत विचार। युवती ने दूसरे गांव के एक युवक पर शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने का आरोप लगाया है। शादी से मुकरने के बाद युवक अब युवती के परिजनों को जान से मारने की धमकी दे रहा है। युवती ने तहरीर देकर आरोपी युवक के खिलाफ दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज करा दी …

बिजनौर, अमृत विचार। युवती ने दूसरे गांव के एक युवक पर शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने का आरोप लगाया है। शादी से मुकरने के बाद युवक अब युवती के परिजनों को जान से मारने की धमकी दे रहा है। युवती ने तहरीर देकर आरोपी युवक के खिलाफ दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज करा दी है।

युवती का आरोप है कि अमरजीत पुत्र प्रेम सिंह निवासी वीरभानवाला से उसकी मुलाकात एक शादी में हुई थी जिसके बाद से दोनों में प्यार हो गया। वह उत्तराखंड के एक आलूफार्म कुंडेशरा कांशीपुर में नौकरी करती थी। प्रेम प्रसंग के बाद अमरजीत कई बार उससे मिलने वहीं पर आता था। अमरजीत शादी का झांसा देकर कई बार शारिरिक संबंध बनाया।

युवती ने जब शादी के लिये दबाव बनाया तो अमरजीत मुकर गया और उसके परिजन भी शादी से इनकार करने लगे। बार-बार शादी की जिद करने पर अमरजीत युवती के इकलौते भाई को जान से मारने की धमकी दे रहा है। पुलिस ने युवती की तहरीर पर आरोपी अमरजीत व उसके एक अन्य साथी के खिलाफ दुष्कर्म व जान से मारने की धमकी देने की संगीन धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। थाना प्रभारी अनुज कुमार तोमर ने बताया कि युवती की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

संबंधित समाचार