बिजनौर : बाइक सवार युवक को पीछे से ट्रक ने मारी टक्कर, हालत गंभीर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बिजानौर/नहटौर, अमृत विचार। बाइक से घर लौट रहे युवक को पीछे से ट्रक ने टक्कर मार दी। जिससे युवक घायल हो गया। आननफानन में राहगीरों ने घायल को सीएचसी में भर्ती कराया। जहां गंभीर स्थिति देख चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। ग्राम नसीरपुर बुजुर्ग निवासी आकाश कुमार (22) पुत्र बाबूराम सिंह अपनी …

बिजानौर/नहटौर, अमृत विचार। बाइक से घर लौट रहे युवक को पीछे से ट्रक ने टक्कर मार दी। जिससे युवक घायल हो गया। आननफानन में राहगीरों ने घायल को सीएचसी में भर्ती कराया। जहां गंभीर स्थिति देख चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

ग्राम नसीरपुर बुजुर्ग निवासी आकाश कुमार (22) पुत्र बाबूराम सिंह अपनी बुलेट से कोतवाली देहात से घर लौट रहा था। जब वह कोतवाली मार्ग स्थित नहटौर डिग्री कॉलेज के निकट पहुंचा तो पीछे से तेज गति से आ रहे ट्रक ने उसे टक्कर मार दी।

जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों ने तुरंत ही उसे सीएचसी में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने उसकी हालत चिंताजनक देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

संबंधित समाचार