सीतापुर: किसान पार्क में रालोद ने मनाई चौधरी चरण सिंह की जयंती

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सीतापुर। किसानों के मसीहा और देश के पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की 119वीं जयंती जिले के पहला ब्लॉक के सिकंदराबाद गांव स्थित किसान पार्क में बड़ी धूमधाम से मनाई गई। जिसमें राष्ट्रीय लोकदल के जिलाध्यक्ष आरपी सिंह चौहान ने पूर्व प्रधान मंत्री के विचारों को लोगों के सामने प्रमुखता से रखा और बताया कि …

सीतापुर। किसानों के मसीहा और देश के पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की 119वीं जयंती जिले के पहला ब्लॉक के सिकंदराबाद गांव स्थित किसान पार्क में बड़ी धूमधाम से मनाई गई। जिसमें राष्ट्रीय लोकदल के जिलाध्यक्ष आरपी सिंह चौहान ने पूर्व प्रधान मंत्री के विचारों को लोगों के सामने प्रमुखता से रखा और बताया कि पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह ने कहा था कि किसान को एक नजर खेत की मेड पर और एक नजर दिल्ली की गद्दी पर रखनी चाहिए।

आज उनके विचारों की और अधिक प्रासंगिकता इसलिए भी है, क्योंकि आज देश और प्रदेश में उन लोगों की सरकार है, जिन्होंने किसानों को अपनी गाड़ियों से कुचलने का काम किया है और एक साल हमारे अन्नदाता दिल्ली की सीमा पर बैठे रहे। तब उनकी बात सुनी और सात सौ किसानों की शहादत पर प्रधानमंत्री ने एक शब्द नहीं कहा। जिलाध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री चुनाव नजदीक आता देख बड़े हिमायती बनने का ढोंग कर रहे हैं।

उन्होंने कहा की चौधरी चरण सिंह ने जीवन पर्यंत किसानों को एकजुट करने का काम किया। देश की राजनीति में खेती, किसानी भी मुद्दा बने, इसके लिए किसानों को जाग्रत और एकजुट किया। जमीदारी उन्मूलन किया। पटवारी प्रथा को समाप्त कर लेखपालों को भर्ती किया। सिविल सेवाओं में पहले लिखित परीक्षा कम अंको की होती थी, जबकि मौखिक परीक्षा अधिक अंको की थी। चौधरी चरण सिंह ने लिखित परीक्षा अधिक अंको की कराई, जिससे की गांव, गरीब, किसान का बेटा भी सरकारी सेवाओं में जा सके।

इस मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष भोलानाथ वर्मा, युवा रालोद के जिलाध्यक्ष धर्मेश चौधरी, किसान प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष नीरज भदौरिया, महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष शांति विश्वकर्मा, जिलाध्यक्ष छात्र रालोद हर्षित गुप्ता, गौरव यादव, लखन सिंह, अली मोहमद, अमित कुमार, मोहम्मद तालिब, हरिशंकर वर्मा, रामकरण सिंकराबाद, राजेंद्र यादव, दिलीप कुमार वर्मा, जितेंद्र कुमार आदि लोग मौजूद थे।

यह भी पढ़ें:-सीतापुर: पुलिस ने दो इनामिया गैंगस्टर को गिरफ्तार कर भेजा जेल

संबंधित समाचार