सीतापुर: भाजपा विधायक ने पूर्व की सरकारों पर बोला हमला, लगाया ये गंभीर आरोप

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सीतापुर। भाजपा विधायक ज्ञान तिवारी ने कहा कि पहले किसान कर्ज तले इतना दब जाते थे, कि उनके सामने आत्महत्या ही एकमात्र विकल्प बचता था। 2017 में जब योगी सरकार आई तो पहला काम कर्जमाफी कर उन किसानों का बोझ हल्का किया गया। उन्होंने गुरुवार को रेउसा ब्लाक सभागार में किसान दिवस के अवसर पर …

सीतापुर। भाजपा विधायक ज्ञान तिवारी ने कहा कि पहले किसान कर्ज तले इतना दब जाते थे, कि उनके सामने आत्महत्या ही एकमात्र विकल्प बचता था। 2017 में जब योगी सरकार आई तो पहला काम कर्जमाफी कर उन किसानों का बोझ हल्का किया गया। उन्होंने गुरुवार को रेउसा ब्लाक सभागार में किसान दिवस के अवसर पर किसानों को संबोधित करते हुए यह बात कही। इससे पहले विधायक ने पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह के चित्र पर माल्यार्पण व पुष्पांजलि की। इस दौरान उन्होंने कहा कि जब मोदी और योगी सरकार मिलकर काम करती हैं तो परिणाम ऐसे ही सकारात्मक सामने आते हैं।

विधायक ने कहा पीए मोदी व सीएम योगी के नेतृत्व वाली सरकार ने 2018 में फसलों की लागत का डेढ़ गुना समर्थन मूल्य हो, इसको लागू करने का काम किया। उन्होंने कहा कि केन्द्र में नरेन्द्र मोदी सरकार के कार्यकाल से पहले सभी ने बहुत बात की। हर किसान का सम्मान हो, अन्नदाता खुशी के साथ आगे बढ़ सके। विधायक ने कहा कि 2014 के पहले देश में किसान आत्महत्या कर रहे थे। मोदी सरकार ने किसानों के हित में फसल बीमा, प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई परियोजना और कृषि विविधीकरण योजनाएं शुरू करके उनकी आमदनी को बढ़ाया है। आजादी के बाद पहली बार किसान सम्मान निधि सीधे किसानों के बैंक खाते में दी जा रही है।

भाजपा विधायक ने कहा कि किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य का वास्तविक रूप से लाभ किसानों को उपज का मूल्य 2018 में प्रधानमंत्री मोदी ने दिलाया है। योगी सरकार ने 86 लाख किसानों का ऋण माफ किया है। इसमें हमारे विधानसभा के भी 20 हजार किसान लाभान्वित किए हैं। इसी तरह से धान व गेहूं की खरीद में सरकार ने रिकॉर्ड बनाया है। 2017 से पहले आढ़तियों से छिटपुट खरीद होती थी। प्रदेश सरकार किसानों की उपज लेकर उनके बैंक खाते में भुगतान कर रही है।

इस अवसर पर उप संभागीय कृषि प्रसार अधिकारी अख्तर हुसैन, विधायक प्रतिनिधि ओम प्रकाश मिश्रा, ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि अवधेश चौहान, क्रय विक्रय समिति चैयरमैन मनोज तिवारी, लक्ष्मी नारायण मौर्य, संतोष मिश्रा, पृथ्वीराज, अमरनाथ, खेलावन, सुनील कुमार, रंजीत कुमार, आशीष कुमार मिश्रा, राकेश, राजेश्वरी, राम लखन सहित भारी संख्या में किसान मौजूद रहे। इस अवसर पर किसान संतलाल, खेलावन, शिवदीन को सम्मानित भी किया गया।

यह भी पढ़ें:-सीतापुर: किसान पार्क में रालोद ने मनाई चौधरी चरण सिंह की जयंती

संबंधित समाचार