कानपुर: नशेबाजी के विवाद में हुई युवक की हत्या, पुलिस ने तीन को लिया हिरासत में
कानपुर। 16 दिसंबर को दोस्तों के साथ घर से निकले युवक की हत्या उसके दोस्तों ने नशेबाजी के विवाद में कर दी थी। नशेबाजी में हुई मारपीट में एक दोस्त ने सिर पर ईट से वार कर दिया। चोट गहरी लगने से उसकी मौत हो गई। घबराए दोस्तों ने शव को कानपुर देहात के सिकंदरा …
कानपुर। 16 दिसंबर को दोस्तों के साथ घर से निकले युवक की हत्या उसके दोस्तों ने नशेबाजी के विवाद में कर दी थी। नशेबाजी में हुई मारपीट में एक दोस्त ने सिर पर ईट से वार कर दिया। चोट गहरी लगने से उसकी मौत हो गई। घबराए दोस्तों ने शव को कानपुर देहात के सिकंदरा के रसधान हाईवे किनारे फेंक कर फरार हो गये थे। मृतक के पिता की तहरीर पर लिखे मुकदमें की जांच करते हुए पुलिस तीनों युवकों को हिरासत में ले लिया है।
मूल रूप से शिवराजपुर के बिरौचामऊ निवासी संजय पटेल आवास विकास तीन के सेक्टर एक में रहते हैं। उनका 23 वर्षीय बेटा समीर पटेल 16 दिसंबर की शाम को घर से अपने दोस्त अभय यादव, दीपराज यादव व किशन शुक्ला के साथ अभय की कार से निकला था। तब से उसका कहीं पता नहीं चल रहा था। काफी खोजबीन के बाद पिता संजय ने 20 दिसंबर को थाना कल्याणपुर पुलिस को सूचना दी। संजय पटेल ने समीर के तीनों दोस्तों के खिलाफ मुकदमा कराया।
मामले की जांच करते हुए पुलिस ने तीनों दोस्तों से पूछताछ करने के साथ ही आसपास के जनपदों की पुलिस से भी संपर्क किया। इस पर कानपुर देहात पुलिस ने बताया कि बीती 17 दिसंबर को एक युवक का शव सिकंदरा में रसधान हाईवे किनारे पड़ा मिला था। मामले की जांच के लिए गठित डीसीपी वेस्ट की एक टीम कानपुर देहात पहुंची तब जाकर शव की शिनाख्त समीर के रूप में हुई।
पुलिस ने जब सख्ती से समीर के तीनों दोस्तों से पूछताछ की तो अभय यादव, दीपराज यादव व किशन शुक्ला निवासी कानपुर देहात ने हत्या की बात कबूल की। बताया कि 16 दिसंबर को आरोपित युवक समीर को घर के बाहर से ही कार में बैठाकर अपने साथ ले गए थे। अभय यादव की भाभी के अकबरपुर के हास्पिटल में बच्चा हुआ था। तीनों वहीं गये थे। रास्ते में तीनों ने शराब पी और इसी दौरान समीर गाड़ी चलाने की जिद करने लगा। इसी बात पर तीनों में विवाद हुआ तो समीर ने मारपीट शुरू कर दी। इस पर दीपराज ने ईट से उसके सिर पर वार कर दिया। इससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने तीनों को हिरासत में ले लिया। पुलिस अभियुक्तों से पूछताछ कर रही है।
यह भी पढ़ें:-स्मार्ट सिटी एसपीबी बोर्ड की बैठक में लिए गए कई फैसले, निर्माण कार्यों में गति लाने के निर्देश
