बरेली: फर्जी हस्ताक्षर से कराया बैनामा
बरेली, अमृत विचार। माता-पिता व भाई के फर्जी दस्तखत कर बड़े भाई ने मकान के एक हिस्से का फर्जी बैनामा करा लिया। इसके बाद पिता को बिना बताए ही फाइनेंस कंपनी से लोन भी पास करा लिया। फाइनेंस कंपनी के कर्मचारियों ने जब घर के चक्कर लगाने शुरू किए तब बेटे और बहू के फर्जीबाड़े …
बरेली, अमृत विचार। माता-पिता व भाई के फर्जी दस्तखत कर बड़े भाई ने मकान के एक हिस्से का फर्जी बैनामा करा लिया। इसके बाद पिता को बिना बताए ही फाइनेंस कंपनी से लोन भी पास करा लिया। फाइनेंस कंपनी के कर्मचारियों ने जब घर के चक्कर लगाने शुरू किए तब बेटे और बहू के फर्जीबाड़े की बात सामने आई। शिकायत पर सुभाषनगर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
सुभाषनगर थाना क्षेत्र के यशोदा नंदन शर्मा ने कुछ समय पहले एसएसपी कार्यालय पहुंचकर बेटा व बहू के खिलाफ शिकायत की थी। उन्होंने बताया कि उनके पिता राधेश्याम शर्मा ने पैतृक मकान का बैनामा बेटे और पुत्रवधू समेत दो पोतों के नाम किया था। कुछ साल पहले उनके पिता का निधन हो गया। आरोप है कि उसके बाद उनके बड़े बेटे ब्रजमोहन दुबे की नीयत में खोट आ गया।
ब्रजमोहन ने क्षेत्र के ही रहने वाली पूजा सिंघल व दीपेश सिंह के साथ मिलकर माता-पिता और छोटे भाई नंदन दुबे के फर्जी हस्ताक्षर कर फर्जी नोटरी तैयार करवा ली। पत्नी दीपा दुबे के साथ मिलकर मकान के पिछले हिस्से का बैनामा करा लिया। आरोप है कि इसके बाद आरोपी ब्रजमोहन दुबे ने हिंदुजा फाइनेंस कंपनी से फाइनेंस कराकर बड़ी रकम हड़प कर ली और परिवार से अलग हो गया। कुछ समय बाद फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी जब रकम वापसी के लिए यशोदा नंदन के घर पहुंचे तब पोल खुली।
बुजुर्ग दंपत्ति ने शिकायत पुलिस से की, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद एसएसपी कार्यालय में शिकायत होने के बाद पुलिस ने मामले में पीड़ित के बेटा व बहू समेत आरोपी पूजा सिंघल व दीपेश सिंह के खिलाफ धोखाधड़ी समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है।
