वृन्दावन में रविवार तक वाहनों पर लगा प्रतिबंध

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मथुरा। स्कूलों में होने वाले शीतकालीन अवकाश के कारण भीड़ बढ़ने की संभावना को देखते हुए मथुरा के वृन्दावन में तीन दिन के लिए वाहनों के चालन में प्रतिबंध किया गया है। एसपी ट्रैफिक हरेन्द्र कुमार ने बताया कि शुक्रवार यानी 24 दिसम्बर से शुरू की जा रही यह व्यवस्था रविवार तक जारी रहेगी। इस …

मथुरा। स्कूलों में होने वाले शीतकालीन अवकाश के कारण भीड़ बढ़ने की संभावना को देखते हुए मथुरा के वृन्दावन में तीन दिन के लिए वाहनों के चालन में प्रतिबंध किया गया है। एसपी ट्रैफिक हरेन्द्र कुमार ने बताया कि शुक्रवार यानी 24 दिसम्बर से शुरू की जा रही यह व्यवस्था रविवार तक जारी रहेगी। इस दौरान वृन्दावन में वाहनों पर पूरी तरह से प्रतिबंध रहेगा।

यह प्रतिबंध वृन्दावन के मन्दिरों विशेषकर बांकेबिहारी मन्दिर में आनेवाले लाखों श्रद्धालुओं के आने की संभावना को देखते हुए लगाया गया है। उन्होंने बताया कि प्रत्येक प्रवेश मार्ग पर पार्किंग की समुचित व्यवस्था की गई है। छटीकरा-वृदांवन मार्ग पर मल्टीलेबल पार्किंग स्थल से आगे कोई वाहन नहीं जा सकेगा। इसी प्रकार मथुरा-वृदांवन मार्ग पर सौ शैया से आगे सभी प्रकार के वाहन प्रतिबन्धित रहेंगे ।

एसपी टैफिक के अनुसार पानी घाट तिराहे से परिक्रमा मार्ग से वृन्दावन मार्ग पर पानी घाट पुल से वृन्दावन के लिए सभी प्रकार के वाहन प्रतिबन्धित रहेंगे। इसी श्रंखला में पुलिस चैकी जैत के पास कट से एनएच-2 से और परिक्रमा मार्ग कट एनएच -2 से भारी वाहन/हल्के वाहन सुनरख रोड वृन्दावन की ओर प्रवेश नहीं करेंगे।

मुरादाबाद : मनमानी! तुम से जो हो कर लो, नहीं लिखूंगी मुकदमा

दहेज उत्पीड़न की शिकायत दर्ज कराने गई युवती को महिला थाना प्रभारी ने डांटकर भगा दिया। धमकी दी कि तुम से जो हो कर लो, मैं तुम्हारा मुकदमा दर्ज नहीं करूंगी। पीड़िता पांच दिन लगातार महिला थाने के चक्कर काटती रही मगर कोई कार्रवाई नहीं हुई। तब परेशान पीड़िता ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से न्याय की गुहार लगाई है।

पूरी खबर पढ़नें के लिए यहां क्लिक करें- मुरादाबाद : मनमानी! तुम से जो हो कर लो, नहीं लिखूंगी मुकदमा

संबंधित समाचार