अयोध्या: हाईवे से उछल सर्विस लेन पर पलटा ट्रक, स्कूल जा रहीं तीन छात्राओं की हुई मौत
अयोध्या। लखनऊ–अयोध्या हाईवे स्थित सहादतगंज में शुक्रवार की सुबह एक दर्दनाक हादसे ने दहला दिया। हाईवे पर प्याज से लदा ट्रक डिवाइडर से टकराने के बाद उछल कर सर्विस लेन पर जा गिरा। इस दौरान साइकिल से स्कूल जा रही आठवीं की चार छात्राएं ट्रक के नीचे आ गई, जिसमें 3 की मौके पर ही …
अयोध्या। लखनऊ–अयोध्या हाईवे स्थित सहादतगंज में शुक्रवार की सुबह एक दर्दनाक हादसे ने दहला दिया। हाईवे पर प्याज से लदा ट्रक डिवाइडर से टकराने के बाद उछल कर सर्विस लेन पर जा गिरा। इस दौरान साइकिल से स्कूल जा रही आठवीं की चार छात्राएं ट्रक के नीचे आ गई, जिसमें 3 की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक बच्ची की टांग काफी देर तक फंसी रही।
पुलिस ने उस बच्ची को बचाकर जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां से उसे लखनऊ रेफर कर दिया गया है। हादसे में ट्रक सवार एक व्यक्ति घायल हुआ है, जबकि दूसरा व्यक्ति फरार बताया जा रहा है। हादसे के बाद हाइवे जाम करने जा रहे आक्रोशित लोगों को पुलिस ने समझाया। मौके पर पीएसी के दो ट्रक खड़े हैं। उधर मुख्यमंत्री ने मृतक के परिजनों को 2-2 लाख के मुआवजे का ऐलान किया है। मौके पर डीएम व एसएसपी समेत बड़े अफसर मौजूद हैं।
अयोध्या में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आने से कुछ घंटे पहले ही हाईवे पर हुए इस दर्दनाक हादसे ने हाईवे यातायात सुरक्षा की पोल खोल दी है। हाईवे पर किस तरह अनियंत्रित होकर वाहन दौड़ते हैं और उनके ड्राइवरों की हालत कैसी होती है इस पर बड़ा सवाल शुक्रवार सुबह सहादत गंज के पास हुई दुर्घटना में खड़ा कर दिया है।
पढ़ें- शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 14 पैसे मजबूत
लखनऊ गोरखपुर हाईवे पर अयोध्या शहर के मुमताज नगर मोहल्ले से शहर के रिकाबगंज क्षेत्र स्थित आर्य कन्या इंटर कॉलेज में पढ़ने के लिए जा रही चार छात्राएं हादसे का शिकार हुई हैं। चारों छात्राएं साइकिल से रोज इंटर कॉलेज आया जाया करती थीं। रोज की तरह शुक्रवार की सुबह भी वह आर्य कन्या इंटर कॉलेज जा रही थी। बताया जा रहा है कि अनियंत्रित गति से चल रहे ट्रक की टक्कर हाईवे के डिवाइडर से हुई और वह उछलकर सर्विस लेन पर जा पलटा।
चश्मदीदों का कहना है कि एक छात्रा का आधा शरीर ट्रक के नीचे आया है उसे बड़ी मुश्किल से बाहर निकाल कर जिला अस्पताल ले जाया गया है। पुलिस के अनुसार घायल छात्रा को लखनऊ रेफर कर दिया गया है। मृतक छात्राओं में भिखनापुर निवासी शिवानी (13), सृष्टि (13) पुत्री संजय कनौजिया, अंजली पुत्री अनिल मौर्य निवासी मुमताजनगर शामिल हैं।
घायल पलक चौरसिया को लखनऊ रेफर कर दिया गया है। एसएसपी शैलेश कुमार पांडे खुद मौके पर पहुंचे हैं। बचाव कार्य जारी है ट्रक को हटाने के लिए क्रेन मंगाई गई है।
