बुलंदशहर में बच्ची से दुष्कर्म करने वाले शख्स को उम्रकैद की सजा
बुलंदशहर। उत्तर प्रदेश में बुलंदशहर की एक अदालत ने पांच साल की मासूम के साथ दुष्कर्म करने के आरोपी को आजीवन कारावास और 60 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनायी है। अपर जिला सत्र न्यायाधीश पॉक्सो एक्ट ध्रुव राय ने वर्ष 2016 में पांच वर्षीय मासूम के साथ दुष्कर्म करने वाले कुलदीप नामक युवक को …
बुलंदशहर। उत्तर प्रदेश में बुलंदशहर की एक अदालत ने पांच साल की मासूम के साथ दुष्कर्म करने के आरोपी को आजीवन कारावास और 60 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनायी है। अपर जिला सत्र न्यायाधीश पॉक्सो एक्ट ध्रुव राय ने वर्ष 2016 में पांच वर्षीय मासूम के साथ दुष्कर्म करने वाले कुलदीप नामक युवक को आजीवन कारावास की सजा सुनाते हुए 60 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है।
इस राशि में 40 हजार रुपये प्रतिकर के रुप में पीड़िता को मिलेंगे। विशेष लोक अभियोजक वरुण कौशिक ने शुक्रवार को बताया कि 30 अक्टूबर 2016 को नरोरा थाना क्षेत्र के एक गांव में मासूम अपनी एक सहेली के साथ घर के बाहर खेल रही थी। इस दौरान कुलदीप पटाखे दिलाने के बहाने बालिका को अपने साथ ले गया।
पढ़ें: ओमिक्रॉन के बढ़ते मामलों को देखते हुए सीएम योगी हुए सख्त, यूपी में दिए नाइट कर्फ्यू के आदेश
इसके बाद खेत में लेजाकर दुष्कर्म किया। पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया था। विवेचना के बाद आरोप पत्र न्यायालय में दाखिल किया और मुकदमे की अंतिम सुनवाई अपर जिला सत्र न्यायाधीश पॉक्सो कोर्ट में हुई। पॉक्सो कोर्ट ने गवाहों के बयान पत्रावली पर उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर कुलदीप को सजा सुनायी है।
बुलंदशहर में डीएम के छापे में खाद्यान्न और नगदी बरामद
उत्तर प्रदेश में बुलंदशहर के देहात कोतवाली क्षेत्र में जिलाधिकारी ने एक राइस मिल पर छापा मारा। इस दौरान गरीबों को दिया जाने वाला सरकारी चावल के 259 बोरे और पांच लाख रुपये से अधिक की नगदी बरामद की। जिला अधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह ने शुक्रवार को बताया कि एक गोपनीय सूचना पर उन्होंने गुरुवार देर रात देहात कोतवाली क्षेत्र स्थित एक राइस मिल पर छापा मारा और गरीबों को दिये जाने वाला सरकारी अनाज और पांच लाख दस हजार रुपये की नगदी बरामद की। और अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें….
