29वीं जूनियर नेशनल चैंपियनशिप 2020-21 का होने जा रहा आयोजन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। 29वीं जूनियर नेशनल चैंपियनशिप 2020-21 का आयोजन होने जा रहा है,जिसकी मेजबानी सेक्टर-11 स्थित गेटवे एजुकेशन करेगी। यह चैंपियनशिप 25 से 28 दिसंबर तक चलेगी। इसकी घोषणा बुधवार को गुरुग्राम में आयोजित एक कार्यक्रम में मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने की थी। 29वीं जूनियर नेशनल फेंचिंग  चैंपियनशिप 25 से 28 दिसम्बर तक हरियाणा के सोनीपत …

लखनऊ। 29वीं जूनियर नेशनल चैंपियनशिप 2020-21 का आयोजन होने जा रहा है,जिसकी मेजबानी सेक्टर-11 स्थित गेटवे एजुकेशन करेगी। यह चैंपियनशिप 25 से 28 दिसंबर तक चलेगी। इसकी घोषणा बुधवार को गुरुग्राम में आयोजित एक कार्यक्रम में मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने की थी।

29वीं जूनियर नेशनल फेंचिंग  चैंपियनशिप 25 से 28 दिसम्बर तक हरियाणा के सोनीपत में भारत सरकार द्वारा करवाई जा रही है। चैंपियनशिप में 33 राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों के 650 से अधिक खिलाड़ी और 200 अधिकारी भाग लेंगे।

फेंचिंग चैंपियनशिप में ख़्वाजा मोईनुद्दीन चिश्ती भाषा विवि लखनऊ के शारीरिक शिक्षा विभाग के स्नातक प्रथम वर्ष के छात्र गौरव यादव का चयन हो गया। भाषा विवि के कुलपति विनय कुमार पाठक ने छात्र गौरव यादव को आशीर्वाद दिया और शारीरिक शिक्षा विभागाध्यक्ष मौ.शारिक ने भी छात्र को शुभकामनाएं दी हैं।

फेंसिंग सबसे पुराने खेल में से एक है। भारत में और विशेष रूप से हरियाणा में बहुत लोकप्रिय है। फेंसिंग तीन संबंधित लड़ाकू खेलों का एक समूह है। फेंसिंग ओलंपिक में खेले जाने वाले पहले खेलों में से एक था।

आधुनिक फेंसिंग के तीन रूप हैं, जिनमे प्रत्येक में अलग तरह के हथियार का उपयोग करता है और इसके अलग-अलग नियम हैं। इस प्रकार खेल को तीन प्रतिस्पर्धी दृश्यों में विभाजित किया गया है। अधिकांश प्रतिस्पर्धी फेंसर केवल एक हथियार में विशेषज्ञता का चयन करते हैं।

मुरादाबाद : जिलाधिकारी ने ऑक्सीजन प्लांट को तत्काल सक्रिय करने का दिया निर्देश

जिलाधिकारी शैलेंद्र कुमार सिंह ने शुक्रवार को जिला अस्पताल में एमसीएच विंग में बने सौ बेड के लेवल टू कोविड अस्पताल और इस यूनिट के लिए ऑक्सीजन प्लांट का निरीक्षण किया। उन्होंने कोविड हास्पिटल में ओमिक्रॉन वार्ड और वेंटीलेटर युक्त पीकू वार्ड में सुविधाओं को पूरी तरह तैयार रखने का निर्देश दिया।

पूरी खबर पढ़नें के लिए यहां क्लिक करें- मुरादाबाद : जिलाधिकारी ने ऑक्सीजन प्लांट को तत्काल सक्रिय करने का दिया निर्देश

संबंधित समाचार