रायबरेली: नाली निर्माण में मानक की उड़ी धज्जी, पीली ईंट का हो रहा उपयोग
रायबरेली। जिले के आदर्श नगर पंचायत में हो रहे विकास के कार्यों में मानक तार-तार हो रहे हैं, लेकिन जिम्मेदार अंजान बने हुए हैं। दो दिन पहले इसे लेकर एक वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो गया था। वीडियो वायरल होने के बावजूद जिम्मेदार अधिकारी हरकत में नहीं आए हैं। बता दें कि डलमऊ नगर …
रायबरेली। जिले के आदर्श नगर पंचायत में हो रहे विकास के कार्यों में मानक तार-तार हो रहे हैं, लेकिन जिम्मेदार अंजान बने हुए हैं। दो दिन पहले इसे लेकर एक वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो गया था। वीडियो वायरल होने के बावजूद जिम्मेदार अधिकारी हरकत में नहीं आए हैं।
बता दें कि डलमऊ नगर पंचायत क्षेत्र के तहसील रोड की दाहिनी पटरी पर नाली निर्माण हो रहा है। निर्माण कार्य में गुणवत्ता को दर किनार किया जा रहा है। नाली के तल पर पीली ईंटों की गिट्टियों को डालकर प्लास्टर कर उसके दोनों ओर दीवारों में एक नम्बर ईंट (औवल) लगाने का मानक है। लेकिन पीली ईंट लगाकर निर्माण किया जा रहा है।
नाली में लगाए जा रहे सीमेंट, मौरंग के मिश्रण (मसाला) में सीमेंट की मात्रा बहुत कम डाली जा रही है। जिसका नतीजा यह है कि बनने के बाद मसाला गिरने लगा है। जिसको लेकर स्थानीय लोगों में आक्रोश व्याप्त है। जेई के पास निर्माण कार्य को देखने का समय नहीं है।
पढ़ें: लखनऊ: केजीएमयू के प्लास्टिक सर्जरी विभाग ने मनाया 45वां स्थापना दिवस
वहीं, मामले में जेई केशरी नाथ का कहना है कि रविवार को निर्माण कार्य देखने गया था। कमियां दिखी जिसपर ठेकेदार को फटकार लगाई गई, समय के अभाव में रोज जांच नहीं कर पा रहा हूं। यदि शिकायत होगी तो जांच कराई जाएगी। गलत काम नहीं होने पाएगा। निर्माण कार्य में मानकों का पूरा ध्यान रखा जाए। इसके लिए, जेई को नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं। यदि निर्माण कार्य में मनमानी की गई तो संबंधित ठेकेदार का भुगतान नहीं किया जाएगा। ईओ नगर पंचायत, डलमऊ
