उन्नाव: सड़क हादसे में महिला समेत दो लोगों की हुई मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

उन्नाव। सदर कोतवाली क्षेत्र में देर शाम अलग-अलग जगहों पर हुए सड़क हादसे में एक महिला समेत दो लोगों को बेकाबू ट्रक ने रौंद दिया। हादसे में दोनों की दर्दनाक मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सदर कोतवाली क्षेत्र के हुसैन नगर निवासी …

उन्नाव। सदर कोतवाली क्षेत्र में देर शाम अलग-अलग जगहों पर हुए सड़क हादसे में एक महिला समेत दो लोगों को बेकाबू ट्रक ने रौंद दिया। हादसे में दोनों की दर्दनाक मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

सदर कोतवाली क्षेत्र के हुसैन नगर निवासी अमरदीप सिंह 35 साल की पत्नी लज्जावती के साथ शहर के एक्सिस बैंक बाइक से आए थे। जहां से घर वापस लौट रहे थे। तभी जिला अस्पताल गेट के सामने  बेकाबू  ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे के वक्त लज्जावती सड़क पर जा गिरी। तभी ट्रक के पहियों के नीचे ही कुचलकर दर्द नाक मौत हो गई।

वहीं दूसरी घटना में कानपुर नौबस्ता के 20 साल के निवासी रेहान पुत्र फैयाद अली और 17 साल की बहन महजवी के साथ बाइक से अपने फूफा लालन निवासी ग्राम डीह के घर दावत खाकर घर वापस लौट रहा था। तभी गदन खेड़ा बाईपास पर ट्रक के चपेट में आ गया। जिससे बहन महजवी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जब कि भाई  रेहान को मामूली चोट आई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के भेज दिया।

रायबरेली: नाली निर्माण में मानक की उड़ी धज्जी, पीली ईंट का हो रहा उपयोग

जिले के आदर्श नगर पंचायत में हो रहे विकास के कार्यों में मानक तार-तार हो रहे हैं, लेकिन जिम्मेदार अंजान बने हुए हैं। दो दिन पहले इसे लेकर एक वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो गया था। वीडियो वायरल होने के बावजूद जिम्मेदार अधिकारी हरकत में नहीं आए हैं।

पूरी खबर पढ़नें के लिए यहां क्लिक करें- रायबरेली: नाली निर्माण में मानक की उड़ी धज्जी, पीली ईंट का हो रहा उपयोग

संबंधित समाचार