मुरादाबाद : नगर आयुक्त ने रैन बसेरों का किया निरीक्षण, कमियां मिलने पर जताई नाराजगी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। सर्द रातों में यात्रियों को ठिठुरन से बचाने के लिए नगर निगम द्वारा संचालित हो रहे रैन बसेरों का नगरायुक्त ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान कमियां मिलने पर उन्होंने नाराजगी जताई। कहीं पर पर्दे तो कहीं पर चादर गंदी मिली। इतना ही नहीं रजिस्टर अधूरे होने के साथ फोन नंबर भी …

मुरादाबाद, अमृत विचार। सर्द रातों में यात्रियों को ठिठुरन से बचाने के लिए नगर निगम द्वारा संचालित हो रहे रैन बसेरों का नगरायुक्त ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान कमियां मिलने पर उन्होंने नाराजगी जताई। कहीं पर पर्दे तो कहीं पर चादर गंदी मिली। इतना ही नहीं रजिस्टर अधूरे होने के साथ फोन नंबर भी दर्ज नहीं मिले। जिस पर नगरायुक्त ने कर्मचारियों की फटकार लगाते हुए सुविधाएं दुरुस्त करने के निर्देश दिए।

ठंड का प्रकोप बढ़ने के साथ ही निगम अधिकारियों ने भी अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। खासतौर पर सर्द रातों में बाहर से आने वाले यात्रियों को राहत देने के इंतजाम किए जा रहे हैं। इसके लिए रैन बसेरों में सर्दी से बचाव की तैयारियां कर ली गई है। बाहर से आने वाले यात्री आसानी से पास के रैन बसेरे तक पहुंच सकें, इसके लिए महानगर में 20 स्थानों पर होर्डिंग्स लगवाई गई हैं।

साथ ही दो मोबाइल वैन भी सार्वजनिक स्थानों पर तैनात की गई हैं। जो यात्रियों को आसानी से निशुल्क रैन बसेरे तक पहुंचा सकें। इन तैयारियों के बीच गुरुवार की रात को नगर आयुक्त संजय चौहान ने हरथला, कटघर और रेलवे स्टेशन के पास के रैन बसेरा का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कहीं पर चादर गंदी मिली तो कहीं पर पर्दे। शौंचालय व रैन बसेरे की सफाई व्यवस्था भी सही नहीं मिली। वहीं रजिस्टर अधूरे होने के साथ ही कर्मचारियों के नंबर दर्ज नहीं मिले। जिस पर नगर आयुक्त ने फटकार लगाते हुए सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश दिए।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

सीतापुर में 7 शिक्षकों की सेवाएं समाप्त, फर्जी मार्कशीट के आधार पर पाई थी नौकरी
गंगाराम की मौत पर रोया पूरा गाँव, नहीं जला घर का चूल्हा, 130 सालों तक तालाब में रहने की क्या है कहानी; NCERT के पाठ्यक्रम में शामिल
NEET विवाद पर छात्रों के समर्थन में आए वरुण धवन और नोरा फतेही, बोले- हर छात्र निष्पक्ष और भरोसेमंद व्यवस्था का हकदार
Parliament Monsoon Session Day 5: लोकसभा की कार्यवाही 27 जुलाई तक स्थगित, किरण रिजिजू बोले- NEET पर चर्चा जरूरी, देश को सही संदेश जाना चाहिए
''छात्रों को धमकाने की हिम्मत कैसे हुई?'' , राहुल गांधी का सरकार पर हमला, कहा- छात्रों को लोकतांत्रिक अधिकारों से नहीं डराया जा सकता