अमेठी: बिजली की शिकायत को लेकर ग्रामीण पहुंचे पावर हाउस
अमेठी। बिजली के खम्भे टूटने की वजह से गांव मे अंधेरा छाया हुआ है। जिसकी ग्रामीणों ने कई बार शिकायत विभागीय कर्मियों से की, लेकिन उसका परिणाम सिफर रहा। थक हारकर ग्रामीणों ने आज बिजली की शिकायत करने पनियार पावर हाउस जाने का फैसला लिया। लेकिन सक्षम अधिकारी न मिलने की वजह से बैरंग वापस …
अमेठी। बिजली के खम्भे टूटने की वजह से गांव मे अंधेरा छाया हुआ है। जिसकी ग्रामीणों ने कई बार शिकायत विभागीय कर्मियों से की, लेकिन उसका परिणाम सिफर रहा। थक हारकर ग्रामीणों ने आज बिजली की शिकायत करने पनियार पावर हाउस जाने का फैसला लिया। लेकिन सक्षम अधिकारी न मिलने की वजह से बैरंग वापस आना पड़ा।
विदित हो पनियार पावर हॉउस से कोरारीहीर शाह गांव को आपूर्ति होने वाले खम्भे के दो पोल टूट गए। जिससे गांव को होने वाली बिजली आपूर्ति पूरी तरह से ठप हो गयी है। ग्रामीणों ने इसकी शिकायत पॉवर हाउस पर तैनात कर्मियों को दी तो शिकायत देखने लाईन मैन आए। लेकिन वो वापस नही लौटे न ही शिकायत का कोई निस्तारण किये। टूटा पोल होने की वजह से गांव मे कभी भी बड़ा जान माल का नुकसान हो सकता है।
ये खबर भी पढ़ें- अयोध्या: अंतर महाविद्यालय एथलेटिक्स प्रतियोगिता के समापन समारोह में पहुंचे पुलिस महानिरीक्षक
ग्रामीणों का कहना है कि पॉवर हॉउस पर हम सभी लोग शिकायत लेकर जेई के पास गये थे, लेकिन जेई साहब पावर हाउस पर मौजूद नहीं थे। तो हम लोग किस्से बात करे, हम लोग ये कहकर वापस चले आए है, कि अगर आज बिजली चालू नहीं हुई कोरारी हीर शाह और लच्छन शाह की तो हम लोग शाम को फिर आयेंगे।
शिकायत कर्ताओं के नाम संदीप सिंह, पंकज सिंह, समीर सिंह, वीमेट स्टार रणधीर सिंह रंधावा, अनुराग सिंह, धनंजय सिंह, रणबीर सिंह, अंकुर, पवन मौर्या, सूरज मौर्या, अर्जुन सिंह आदि सहित काफी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
