रामपुर : लालपुर के अस्थाई पुल पर आवागमन के साथ पक्के पुल का कार्य शुरू

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रामपुर, अमृत विचार। कई वर्ष से अधूरे पड़े लालपुर पुल पर आखिरकार शुक्रवार से आवागमन शुरू हो गया। वहीं सेतु निगम के द्वारा लालपुर में पक्के पुल का कार्य भी शुक्रवार से शुरू कर दिया गया। इससे क्षेत्रीय जनता में खुशी की लहर है। जल प्रबंधन समिति के अध्यक्ष एवं जिला पंचायत सदस्य मुस्तफा हुसैन …

रामपुर, अमृत विचार। कई वर्ष से अधूरे पड़े लालपुर पुल पर आखिरकार शुक्रवार से आवागमन शुरू हो गया। वहीं सेतु निगम के द्वारा लालपुर में पक्के पुल का कार्य भी शुक्रवार से शुरू कर दिया गया। इससे क्षेत्रीय जनता में खुशी की लहर है।

जल प्रबंधन समिति के अध्यक्ष एवं जिला पंचायत सदस्य मुस्तफा हुसैन लालपुर पुल पर पहुंचे और उन्होंने क्षेत्र वासियों के संग राहगीरों को गुलाब के फूल बांट कर खुशी जाहिर की। राहगीरों ने जिला पंचायत सदस्य मुस्तफा हुसैन के प्रयासों की सराहना करते हुए जिलाधिकारी रविंद्र कुमार मांदड़ एवं मंडल आयुक्त आंजनेय कुमार सिंह को भी मुबारकबाद दी।

इस मौके पर जिला पंचायत सदस्य मुस्तफा हुसैन ने कहा कि लालपुर पुल के शुरू होने से क्षेत्रीय जनता को राहत पहुंची है, अब स्कूल जाने वाले बच्चों के चेहरों पर खुशी की लहर दिखाई दे रही है। आम जनता में खुशी है। इस पुल के बनने से सैदनगर व टांडा क्षेत्र का विकास तेजी से होगा। जल्द ही लालपुर पुल जनता के लिए बनकर तैयार होगा। तब तक राहगीरों के लिए कच्चा पुल से आवागमन शुरू हो गया है

संबंधित समाचार