सोना 57 रुपये मजबूत, चांदी 183 रुपये चढ़ी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मजबूत रुख के बीच राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में शुक्रवार को सोना 57 रुपये की तेजी के साथ 47,263 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी। पिछले कारोबारी सत्र में सोना 47,206 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के …

नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मजबूत रुख के बीच राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में शुक्रवार को सोना 57 रुपये की तेजी के साथ 47,263 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी। पिछले कारोबारी सत्र में सोना 47,206 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) तपन पटेल ने कहा कि वैश्विक बाजार में सोने में तेजी के अनुरूप, दिल्ली में 24 कैरेट सोने की हाजिर कीमत में 57 रुपये की तेजी रही।

चांदी की कीमत भी 183 रुपये की तेजी के साथ 61,054 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई। पिछले कारोबारी सत्र में यह 60,871 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना तेजी के रुख के साथ 1,810 डॉलर प्रति औंस हो गया, जबकि चांदी 22.78 डॉलर प्रति औंस पर लगभग अपरिवर्तित रही।

ये भी पढ़े-

डॉलर के मुकाबले रुपया 24 पैसे मजबूत होकर 75.02 पर बंद

संबंधित समाचार