बरेली: दो किलो अफीम के साथ प्रधान गिरफ्तार, एनसीबी ने की छापेमारी
बरेली/अलीगंज, अमृत विचार। उत्तर प्रदेश के बरेली में लखनऊ से आई एनसीबी की टीम ने छापेमारी कर प्रधान को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से टीम को दो किलो अफीम भी बरामद हुई है। फिलहाल टीम आरेापी प्रधान को अपने साथ लेकर लखनऊ चली गई है। मामले की जांच पड़ताल के बाद आगे की …
बरेली/अलीगंज, अमृत विचार। उत्तर प्रदेश के बरेली में लखनऊ से आई एनसीबी की टीम ने छापेमारी कर प्रधान को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से टीम को दो किलो अफीम भी बरामद हुई है। फिलहाल टीम आरेापी प्रधान को अपने साथ लेकर लखनऊ चली गई है। मामले की जांच पड़ताल के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
लोकल पुलिस को भी लिया था साथ
दरअसल, शुक्रवार सुबह लखनऊ से नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) की टीम बरेली पहुंची। टीम को लीड करने के लिए इंस्पेक्टर पंकज दुबे साथ में आए थे। उन्होंने साथ में अलीगंज थाने की फोर्स साथ में ली। इसके बाद टीम सुबह ही आंवला के अलीगंज के गांव टिगई दत्त नगर पहुंची। टीम ने पहुंचते ही गांव के प्रधान गंगा सहाय के घर छापेमारी शुरू कर दी। छापेमारी में दो किलो अफीम बरामद हुई। फिलहाल एनसीबी टीम प्रधान को अपने साथ लखनऊ लेकर गई है।
मंत्री विधायक के खास बताए जा रहे प्रधान
ग्राम प्रधान गंगा सहाय के पकड़े जाने के बाद चर्चा है कि प्रधान मंत्री, विधायक के खास बताए जा रहे है। जिसकी वजह से पुलिस कार्रवाई के बारे में ज्यादा जानकारी देने से कट रही है। हालांकि एनसीबी टीम उन्हें अपने साथ लेकर लखनऊ के लिए रवाना हो चुकी है। वहां उन्हें कोर्ट में पेश किया जाएगा।
कॉल ट्रेस के आधार पर पकड़ा है
पुलिस की माने तो एनसीबी बीते कई दिनों से ग्राम प्रधान का फोन ट्रेस कर रही थी। उनकी दूसरों से होने वाली सभी बातों को सुना जा रहा था। जिसके आधार पर टीम ने शुक्रवार तड़के छापेमारी कर दी और करीब दो किलो अफीम बरामद की है। फिलहाल आगे की कार्रवाई की जा रही है।
ये भी पढ़े-
बरेली: शाहदाना रेलवे जमीन पर शुरु हुआ कंस्ट्रक्शन कार्य, जल्द ही प्लाटों का भी हो सकता है आवंटन
