लखनऊ: समाजवादी इत्र बना अखिलेश के लिए परेशानी का सबब, जानें पूरा मामला

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। समाजवादी पार्टी (सपा) के मुखिया अखिलेश यादव ने पिछले माह जिस ‘समाजवादी इत्र’ को लॉन्च किया था, वहीं इत्र अब उनके लिए मुसीबत का सबब बन गया है। सपा मुखिया के लिए इत्र करोबारी से नजदीकी उनकी छवि पर सवाल खड़ा करने लगी हैं। हरी और लाल रंग की कांच की बाेतलों में अखिलेश …

लखनऊ। समाजवादी पार्टी (सपा) के मुखिया अखिलेश यादव ने पिछले माह जिस ‘समाजवादी इत्र’ को लॉन्च किया था, वहीं इत्र अब उनके लिए मुसीबत का सबब बन गया है। सपा मुखिया के लिए इत्र करोबारी से नजदीकी उनकी छवि पर सवाल खड़ा करने लगी हैं। हरी और लाल रंग की कांच की बाेतलों में अखिलेश के फोटो के साथ बाजार में उतारे गए समाजवादी इत्र से पार्टी की छवि दागदार हो रही है।

समाजवादी इत्र बनाने वाले कारोबारी पीयूष जैन के ठिकानों पर जीएसटी इंटेलिजेंस महानिदेशालय (डीजीजीआई) की टीम की छापेमारी के दौरान करोड़ों की नगदी मिली है। जीएसटी टीम को अभी तक तक 150 करोड़ रुपये की कर चोरी के सुबूत हाथ लगे हैं। मुखौटा कंपनियों के जरिये 100 करोड़ रुपये से अधिक का लोन लेने की भी बात सामने आई है। पीयूष जैन का कन्नौज में इत्र का बड़ा कारोबार है। वह कन्नौज की उस इत्र लॉबी के सदस्य हैं जो अखिलेश यादव की काफी करीबी हैं। उनकी यही करीबी अब अखिलेश के लिए मुसीबत बन गई।

पीयूष जैन से नजदीकी रिश्तों को लेकर अखिलेश भारतीय जनता पार्टी के निशाने पर आ गए हैं। समाजवादी इत्र और उसके कारोबारी पीयूष जैन की सपा मुखिया अखिलेश यादव से नजदीकी हर तरफ चर्चा में हैं। पिछले माह नौ नवंबर को सपा कार्यालय पर समाजवादी इत्र की लांचिंग के तत्काल बाद ही तमाम तरह की कयासबाजी होने लगी थी। इत्र की लांचिंग समारोह में अखिलेश यादव के कहा था कि यह इत्र लगाकर महकते हुए लोग समाजवादी पार्टी और समाजवादी विचारधारा की याद दिलाते जाएंगे। इसका रंग भी लाल-हरा रखा है, अगर कहीं दूसरी जगह यह बोतल चली जाए तो खुशबू बदल पाएं न बदल पाएं लेकिन रंग जरूर बदल देंगे।

इसी के बाद एक छोटी शीशी में मिलने वाले इस इत्र को लेकर सियासी बयानबाजी तेज हो गई थी। भाजपा अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने उस दौरान कहा था कि इत्र पर क्या कटाक्ष करते हुए कहा कि सपा द्वारा लांच किये गये इत्र से समाजवादी पार्टी के पापों की दुर्गंध नहीं जाने वाली है। उनकी भ्रष्टाचार, तुष्टिकरण, गुंडाराज अपराधी व अपराध तथा सरकारी धन की खुली लूट के संरक्षण से उत्पन्न हुई विषैली गंध मिट नहीं सकती है। समाजवादी इत्र कर चोरी के अपराध वाला इत्र साबित हुआ है। इस इत्र को बनाने वाले पीयूष जैन के ठिकानों से करोड़ो रुपए जीएसटी अफसरों ने बरामद किए है। ऐसे में सपा मुखिया के लिए पीयूष जैन समस्या बन गया हैं।

यह भी पढ़ें:-लखनऊ: भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती से पूर्व वैक्सीनेशन कार्यक्रम का हुआ आयोजन

संबंधित समाचार