रामपुर : अवैध असलहों और दो तमंचे के साथ तीन गिरफ्तार
रामपुर, अमृत विचार। अवैध बंदूक, दो तमंचे व कारतूस के साथ सिविल लाइन पुलिस ने अजीतपुर चौकी के पास से एक युवक को पकड़ लिया। उसके बाद थाने ले आई। जहां बाद में पुलिस ने तीनों को कोर्ट में पेश किया। उसके बाद सभी पर कार्रवाई कर दी गई है। पुलिस अधीक्षक अंकित मित्तल के …
रामपुर, अमृत विचार। अवैध बंदूक, दो तमंचे व कारतूस के साथ सिविल लाइन पुलिस ने अजीतपुर चौकी के पास से एक युवक को पकड़ लिया। उसके बाद थाने ले आई। जहां बाद में पुलिस ने तीनों को कोर्ट में पेश किया। उसके बाद सभी पर कार्रवाई कर दी गई है।
पुलिस अधीक्षक अंकित मित्तल के आदेश पर अपराधियों को पकड़ने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। गुरुवार रात को सिविल लाइन इंस्पेक्टर लव सिरोही अपनी टीम के साथ गश्त कर रहे थे कि अजीतपुर बाईपास के पास से तीन युवकों पर शक होने पर उसे पुलिस थाने ले आई। जहां तलाशी लेने पर पुलिस को एक आरोपी के पास से अवैध बंदूक और दो अन्य आरोपियों के पास से तमंचे और कारतूस मिले।
पुलिस के मुताबिक पकड़े गए आरोपी गुलफाम पुत्र हनीफ निवासी पंजाबनगर, धर्मेन्द्र पुत्र विजयपाल निवासी मोमीनपुर अहमदाबाद थाना शहजादनगर, प्रेमपाल पुत्र रूपचन्द्र निवासी मोहनपुर का मंझरा थाना पटवाई को गिरफ्तार किया। उसके बाद तीनों का चालान कर दिया। पुलिस का कहना है कि तीनों शातिर किस्म के अपराधी हैं। काफी समय से तीनों को तलाश किया जा रहा था।
