अमरोहा : छात्रा ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान
अमरोहा, अमृत विचार। फोन पर बात कर रही छात्रा ने राजधानी एक्सप्रेस के आगे छलांग लगा दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना से हर कोई दंग रह गया। मौके पर पहुंचे जीआरपी प्रभारी ने परिजनों को सूचना देकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शुक्रवार की दोपहर अमरोहा रेलवे स्टेशन …
अमरोहा, अमृत विचार। फोन पर बात कर रही छात्रा ने राजधानी एक्सप्रेस के आगे छलांग लगा दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना से हर कोई दंग रह गया। मौके पर पहुंचे जीआरपी प्रभारी ने परिजनों को सूचना देकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
शुक्रवार की दोपहर अमरोहा रेलवे स्टेशन स्थित माल गोदाम के पास के एक छात्रा फोन पर बात करते हुए टहल रही थी। तभी उसने स्टेशन से गुजर रही राजधानी एक्सप्रेस के आगे अचानक छलांग लगा दी। जिससे उसके परखच्चे उड़ गए। अचानक हुई इस घटना से हर कोई हैरान रह गया। मौक पर भीड़ जमा हो गई। जीआरपी इंचार्ज माहिर अब्बास जैदी भी मौके पर पहुंच गए।
छात्रा की शिनाख्त करने की कोशिश की, लेकिन नहीं हो सकी। काफी देर बार युवती के पास मिले एक कालेज के परिचय पत्र से उसकी शिनाख्त हुई। मृतक युवती आंचल गांव अव्वलपुर थाना नौंगांवा सादात की रहने वाली थी। वह एमए प्रथम वर्ष की छात्रा थी। शिनाख्त होते ही जीआरपी ने परिजनों को सूचना देकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पीएम हाउस पर पहुंचे परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। बताया जा रहा है कि जनवरी में उसकी शादी होनी थी।
