कानपुर: बैंकों व ऑर्डिनेंस फैक्ट्री के निजीकरण निगमीकरण के विरोध में एसीपी को दिया गया ज्ञापन
कानपुर। समाजवादी युवजन सभा ग्रामीण के जिलाध्यक्ष अर्पित यादव के नेतृत्व में केन्द्र की भाजपा सरकार की पूंजीवादी नीति और वर्तमान प्रधानमंत्री के महत्वाकांक्षी योजना के तहत देश की राष्ट्रीयकृत बैंकों का निजीकरण किया जा रहा है। जिससे बैंक कर्मचारी आहत में हैं व बैंकों के निजीकरण से लाखों कर्मचारियों की नौकरी जाने का खतरा …
कानपुर। समाजवादी युवजन सभा ग्रामीण के जिलाध्यक्ष अर्पित यादव के नेतृत्व में केन्द्र की भाजपा सरकार की पूंजीवादी नीति और वर्तमान प्रधानमंत्री के महत्वाकांक्षी योजना के तहत देश की राष्ट्रीयकृत बैंकों का निजीकरण किया जा रहा है। जिससे बैंक कर्मचारी आहत में हैं व बैंकों के निजीकरण से लाखों कर्मचारियों की नौकरी जाने का खतरा बन गया है।
जिससे आये दिन बैंक कर्मचारी हड़ताल पर जा रहा है, साथ ही जनजीवन अस्त व्यस्त है। वहीं, बैंकों से लेन-देन प्रभावित हो रहा है व देश की सभी 41 ऑर्डिनेंस फैक्ट्रियों का निगमीकरण कर सात आयुध निगमों में बांट दिया गया है। वर्ष 1996 में उस समय के तत्कालीन रक्षामंत्री व समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव ने विभिन्न कमेटियों की ओर से ऑर्डिनेंस फैक्ट्रियों का निगमीकरण करने की सिफारिश को एक सिरे से खारिज कर दिया था और ऑर्डिनेंस फैक्ट्रियों को रक्षा उत्पादन में और अधिक सुदृढ़ बनाने में जोर दिया था।
राष्ट्रपति से समाजवादी युवजन सभा कानपुर ग्रामीण निम्न मांग करती है। राष्ट्रीयकृत बैंकों का निजीकरण पर तत्काल रोक लगायी जाये। ऑर्डिनेंस फैक्ट्रियों का निगमीकरण घर तत्काल रोक लगायी जाये।
पढ़ें: निष्पक्ष, पारदर्शी तरीके से चुनाव कराने को लेकर अधिकारियों को दी गयी जिम्मेदारी: झांसी मंडलायुक्त
कार्यक्रम में प्रवीण सिंह बन्टी यादव राष्ट्रीय महासचिव मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड, संजय सिंह बंटी सेंगर राष्ट्रीय प्रवक्ता समाजवादी, युवजन सभा, वरुण यादव राष्ट्रीय उपाध्यक्ष समाजवादी युवजन सभा, मो अजमेरी, शानू श्रीवास्तव व तमाम नौजवान साथी मौजूद रहे।
