लखनऊ: अपराधियों ने परिजनों सहित युवक को घर में घुसकर बेरहमी से पीटा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। राजधानी के बिजनौर चौकी क्षेत्र अंतर्गत विकासखंड सरोजनी नगर ग्राम पंचायत परवर पूरब गांव जंगली खेड़ा में बेलगाम अपराधियों ने एक युवक व उसके परिजनों को घर में घुस कर बुरी तरह पीट दिया। घटना चार दिन पूर्व की है, और बीते चार दिनों से पीड़ित युवक व उसके परिजन अपराधियों पर समुचित कार्रवाई …

लखनऊ। राजधानी के बिजनौर चौकी क्षेत्र अंतर्गत विकासखंड सरोजनी नगर ग्राम पंचायत परवर पूरब गांव जंगली खेड़ा में बेलगाम अपराधियों ने एक युवक व उसके परिजनों को घर में घुस कर बुरी तरह पीट दिया। घटना चार दिन पूर्व की है, और बीते चार दिनों से पीड़ित युवक व उसके परिजन अपराधियों पर समुचित कार्रवाई के लिए बिजनौर पुलिस के चक्कर काट रहे हैं।

पीड़ित युवक ने बताया कि बेलगाम अपराधियों ने घर में घुसकर उसे व उसके परिजनों को बेरहमी से लाठी-डंडों व लोहे की रॉड से पीट-पीट कर घायल कर दिया। युवक अपने परिजनों सहित शिकायत करने जब बिजनौर चौकी पहुंचा, तो आरोपियों में से कुछ लोग थाना के अंदर ही बैठे मिले। डरते हुए उसने पुलिस को सारी बात बताई तो पुलिस ने तत्काल उसे इलाज के लिए सरोजनी नगर अस्पताल भेज दिया, जहां से उसे लोकबंधु अस्पताल भेज दिया गया।

चार दिन बाद अस्पताल से लौटने पर जब वह पुन: चौकी पहुंचा तो दरोगा ने बताया कि आरोपियों को 151 का चालान कर जेल भेज दिया गया है। जब वह अपने घर पहुंचा तो आरोपियों को खुलेआम घूमता पाया। आरोपियों ने उसे दोबारा गालीगलौज करते हुए कहा कि अगर पुलिस के पास दोबारा गये तो जान से मार देंगे। पीड़ित युवक पिछले चार दिन से आरोपियों के खिलाफ पुलिस कार्रवाई की अपील लेकर पुलिस के चक्कर काट रहा है। इस संबंध में बिजनौर थाना से संपर्क करने का प्रयास किया गया तो फोन रिसीव नहीं हुआ।

यह भी पढ़ें:-Omicron को तोड़ निकालने में जुटी सरकार, 183 मामलों का किया गया विश्लेषण, 87 को लगी थी टीके की दोनों खुराक

संबंधित समाचार