जनता प्रदेश में बदलाव चाहती है: राजेन्द्र कुमार मौर्य

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बिसवां, सीतापुर। सपा के सम्भावित प्रत्याशी राजेन्द्र कुमार मौर्य ने कस्बे में एक प्रेस वार्ता आयोजित कर कहा कि यदि सपा पार्टी मुझे 149 विधानसभा क्षेत्र से टिकट देती है और क्षेत्र की जनता मुझे विजय दिलाती है तो, हम क्षेत्र की समस्याओं को हल करने का पूरा प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा यह क्षेत्र बहुत …

बिसवां, सीतापुर। सपा के सम्भावित प्रत्याशी राजेन्द्र कुमार मौर्य ने कस्बे में एक प्रेस वार्ता आयोजित कर कहा कि यदि सपा पार्टी मुझे 149 विधानसभा क्षेत्र से टिकट देती है और क्षेत्र की जनता मुझे विजय दिलाती है तो, हम क्षेत्र की समस्याओं को हल करने का पूरा प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा यह क्षेत्र बहुत पिछड़ा है। यहां पर न तो अच्छी स्वास्थ्य सेवाएं और न ही शिक्षण संस्थाएं है। नगर की सबसे बड़ी समस्या रेलवे क्रॉसिंग पर ओवरब्रिज व राजकीय बस स्टैंड की है। जिसकी काफी समय से जनता मांग कर रही है।

लेकिन किसी ने इस पर ध्यान नहीं दिया। राजेन्द्र कुमार ने कहा कि भाजपा सरकार में जनता काफी परेशान है। क्योंकि महंगाई चरम सीमा पर है। उन्होंने विकास के नाम पर कुछ नहीं किया। कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव 2022 में सपा का परचम लहरायेगा। क्योंकि प्रदेश की जनता प्रदेश में बदलाव चाहती है। उनके साथ केके मौर्या, अशरफ, नम्बू खां, रामदुलारी, सर्वेश मोहन श्रीवास्तव भी मौजूद थे।

विधायक ने बाढ़ पीड़ितों को बांटे कंबल

सीतापुर। योगी सरकार की तरफ से गरीबों को कम्बल और चीजों का वितरण कराने को लेकर सख्त निर्देश दिए गए हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सर्दी के मौसम में गरीबों और निराश्रितों को राहत पहुंचाने के लिए जरूरतमन्दों को कम्बल बांटने तथा सार्वजनिक स्थलों पर अलाव जलवाने की व्यवस्था समय से करने के निर्देश दिए हैं। यह बात विधायक ज्ञान तिवारी ने गुरुवार को रेउसा के बाढ़ प्रभावित मारूबेहड गांव में बाढ़ कटान पीड़ितों व अन्य जरूरतमंदों को कंबल वितरण के दौरान कही। विधायक ने कहा कि उनके क्षेत्र में बाढ़ का प्रकोप है।

बाढ़ से काफी परिवार प्रभावित हुए हैं। इसलिए कंबल वितरण की शुरुआत बाढ़ प्रभावित परिवारों से हो रही है। विधायक ने कहा कि कम्बल वितरण का कार्य पूरी पारदर्शिता से सुनिश्चित किया जाए। शीतलहर के दौरान गरीबों और निराश्रितों को राहत पहुंचाने का कार्य पूरी तत्परता से करने के निर्देश देते हुए उन्होंने कहा कि इसके लिए धनराशि की कोई कमी नहीं होने दी जाएगी। हर तहसील को 05-05 लाख रुपये, अलाव के लिए प्रति तहसील 50 हजार रुपये की धनराशि दी गयी है। गुरुवार को यहां 440 लोगों को कंबल वितरण किया गया।

यह भी पढ़े:-सीतापुर: दारोगा का रिश्वत मांगने का ऑडियो वायरल, निलंबित

संबंधित समाचार