Omicron की उंगली थाम फिर से खड़ा होता कोरोना, वापस लौटा नाइट कर्फ्यू का दौर, रात 9 से सुबह 6 बजे तक महाराष्ट्र बंद

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। महाराष्ट्र में कोविड-19 के मामले बढ़ने के मद्देनजर रात नौ बजे से सुबह छह बजे तक सार्वजनिक स्थानों पर पांच से अधिक लोगों के जमा होने पर पाबंदी लगा दी गई है। यह जानकारी एक अधिकारी ने दी। महाराष्ट्र में कोरोना वायरस (काेविड-19) के नए रूप ‘ओमिक्रॉन’से गुरुवार को 23 नये लाेग प्रभावित पाये …

मुंबई। महाराष्ट्र में कोविड-19 के मामले बढ़ने के मद्देनजर रात नौ बजे से सुबह छह बजे तक सार्वजनिक स्थानों पर पांच से अधिक लोगों के जमा होने पर पाबंदी लगा दी गई है। यह जानकारी एक अधिकारी ने दी।

महाराष्ट्र में कोरोना वायरस (काेविड-19) के नए रूप ‘ओमिक्रॉन’से गुरुवार को 23 नये लाेग प्रभावित पाये गये जिससे मरीजों की संख्या बढ़ कर 88 हो गयी। अधिकारियों ने शुक्रवार को यहां बताया कि राज्य में ओमिक्रॉन के बढ़ते मरीजों को ध्यान में रख कर मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने आज टास्क फोर्स के साथ वीडियो कान्फ्रेंसिंग के जरिए बैठक की और राज्य में उत्सव तथ अन्य समारोहों के लिए निर्देश दिया।

इससे पहले, बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) ने मुंबई में ओमिक्रॉन के प्रसार को रोकने के लिए बच्चों के टीकाकरण के लिए ‘ब्लू प्रिंट’ तैयार कर लिया है। ओमिक्रॉन के प्रसार को रोकने के लिए निगम ने 2-18 वर्ष के बच्चों को टीका लगाने के लिए योजना बना ली है। मुंबई शहर में 18 वर्ष से नीचे के बच्चों को 35 लाख टीका लगाने के लिए 250 टीकाकरण केन्द्र बनाये गये हैं।

बच्चों को कोरोना के तीन टीके दिये जायेंगे, पहले टीका के 28 दिन बाद दूसरा टीका और 56 दिन बाद तीसरा टीका लगाया जायेगा। पुणे के सीरम संस्थान ने पहले ही घोषणा कर रखी है कि बच्चों के लिए पहले ही 200 करोड़ खुराक का उत्पादन किया जा चुका है।

संबंधित समाचार