सीतापुर: गन्ने से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली खाई में गिरी, युवक की मौत, चालक घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सीतापुर। कोतवाली देहात इलाके के कासिमपुर निवासी शकील अहमद पुत्र मतीन व सोहेल अहमद पुत्र नईम ट्रैक्टर-ट्रॉली से गन्ना लेकर हरगांव चीनी मिल जा रहे थे। थाना इमलिया सुल्तानपुर क्षेत्र में पड़ने वाले निजामपुर के पास अचानक ट्राली के पहिए का एक्सल टूट गया। जिससे ट्रैक्टर ट्राली अनियंत्रित होकर 10 फिट गहरी खाई में जा …

सीतापुर। कोतवाली देहात इलाके के कासिमपुर निवासी शकील अहमद पुत्र मतीन व सोहेल अहमद पुत्र नईम ट्रैक्टर-ट्रॉली से गन्ना लेकर हरगांव चीनी मिल जा रहे थे। थाना इमलिया सुल्तानपुर क्षेत्र में पड़ने वाले निजामपुर के पास अचानक ट्राली के पहिए का एक्सल टूट गया। जिससे ट्रैक्टर ट्राली अनियंत्रित होकर 10 फिट गहरी खाई में जा गिरी।

ट्रैक्टर-ट्रॉली के पलटने की आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। थाना अध्यक्ष अनिल सिंह के द्वारा तुरंत ही जेसीबी बुलाकर ग्रामीणों की मदद से किसी तरह ट्राली के नीचे दबे युवक को निकाल कर पुलिस जीप से जिला अस्पताल भिजवाया गया। हालांकि इस दौरान ट्राली के नीचे दबने से सोहेल अहमद (18) पुत्र नईम अहमद की मौत हो गई। वहीं ट्रैक्टर चालक को भी मामूली चोटें आई।

उचक्कों ने सेल्स मैन के पार कर दिए 43 हजार रुपए, जांच शुरू

सीतापुर। एक सेल्समैन की तलाशी लेने के नाम पर कुछ उचक्कों ने 43 हजार रुपए कैश पार कर दिया। मामला जानकारी में आने के बाद पीड़ित ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच शुरू कर दी है। शहर के मुंशीगंज निवासी राहुल ने बताया कि वह मसाला एजेंसी पर काम करता है। शुक्रवार की शाम वह गुरूद्वारे के पास था। वह कई दुकानों से एजेंसी का पैसा वसूल कर लाया था।

गुरुद्वारे के पास दो लोग मिले और उन लोगों ने कहा कि वह नशे की जांच करते हैं। नशें की जांच के नाम पर उन लोगों ने राहुल की तलाशी ली। तलाशी लेने के बाद दोनों उचक्के रफूचक्कर हो गए। जब राहुल ने अपने पास मौजूद रूपए चेक किए तो उसके पास से 43 हजार की नकदी गायब थी। नकदी गायब होने पर राहुल के होश उड़ गए। उसने एजेंसी वालों को सूचना दी। साथ ही पुलिस को बताया। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें:-लिखित आश्वासन मिलने के बाद ग्रामीणों ने खत्म किया अनशन, जानें पूरा मामला

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

सीतापुर में 7 शिक्षकों की सेवाएं समाप्त, फर्जी मार्कशीट के आधार पर पाई थी नौकरी
गंगाराम की मौत पर रोया पूरा गाँव, नहीं जला घर का चूल्हा, 130 सालों तक तालाब में रहने की क्या है कहानी; NCERT के पाठ्यक्रम में शामिल
NEET विवाद पर छात्रों के समर्थन में आए वरुण धवन और नोरा फतेही, बोले- हर छात्र निष्पक्ष और भरोसेमंद व्यवस्था का हकदार
Parliament Monsoon Session Day 5: लोकसभा की कार्यवाही 27 जुलाई तक स्थगित, किरण रिजिजू बोले- NEET पर चर्चा जरूरी, देश को सही संदेश जाना चाहिए
''छात्रों को धमकाने की हिम्मत कैसे हुई?'' , राहुल गांधी का सरकार पर हमला, कहा- छात्रों को लोकतांत्रिक अधिकारों से नहीं डराया जा सकता