बरेली: बिना पिन बताए ही अकाउंट से उड़ा दिए 42 हजार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। कस्टमर केयर पर फोन करने से पहले ध्यान रखें कि वह कंपनी का सही नंबर या फिर भी किसी साइबर ठग का। क्योंकि किसी भी नंबर पर कॉल करने से आपका अकाउंट खाली हो सकता है। एक युवक के साथ भी ऐसा हुआ। उसने कस्टमर केयर नंबर पर फोन किया। शक होने …

बरेली, अमृत विचार। कस्टमर केयर पर फोन करने से पहले ध्यान रखें कि वह कंपनी का सही नंबर या फिर भी किसी साइबर ठग का। क्योंकि किसी भी नंबर पर कॉल करने से आपका अकाउंट खाली हो सकता है। एक युवक के साथ भी ऐसा हुआ। उसने कस्टमर केयर नंबर पर फोन किया। शक होने पर फोन काट भी दिया लेकिन इसके बावजूद उसके अकाउंट से 42 हजार रुपये दूसरे खाते में ट्रांसफर हो गए। जबकि उसने पिन नंबर भी नहीं बताया था।

सन सिटी विस्तार के रहने वाले नितिन सक्सेना ने बताया कि उनका खाता राममूर्ति मेडिकल कॉलेज में स्थित पीएनबी बैंक में है। उन्हें पास बुक चाहिए थी। इसके लिए उन्होंने ऑनलाइन आवेदन किया था लेकिन रेस्पांस न मिलने के कारण उन्होंने गूगल सर्च से नंबर लेकर बैंक के कस्टमर केयर पर फोन किया। फोन पर बात करते वक्त उन्हें शक हुआ कि जिससे वह बात कर रहे हैं वह कोई साइबर ठग है।

इस पर उन्होंने फोन काट दिया। बाद में साइबर ठग ने अपने नंबर से फोन किया लेकिन नितिन ने उनका फोन नहीं उठाया न ही कोई पिन उसे बताया। इसके बाद जब सुबह उन्होंने बैलेंस चेक किया तो पता चला कि उनके अकाउंट से 42 हजार रुपये दूसरे के एकाउंट में भेज दिए गए। पीड़ित ने इसकी शिकायत एसएसपी आवास पर पहुंचकर साइबर सेल में की है।

संबंधित समाचार