बरेली: आयुष्मान कार्ड के नाम पर भाजपा नेता ने बुजुर्ग भाजपाई को ठगा
सीबीगंज, अमृत विचार। एक बुजुर्ग भाजपा नेता ने अपनी ही पार्टी के एक नेता पर आयुष्मान कार्ड बनवाने के नाम पर धोखाधड़ी समेत कई गंभीर आरोप लगाए है। घटना की तहरीर थाने में सौंपी गई है। साथ ही मुख्यमंत्री पोर्टल पर भी पूरे प्रकरण की शिकायत की गई है। सीबीगंज थाना क्षेत्र निवासी 70 वर्षीय …
सीबीगंज, अमृत विचार। एक बुजुर्ग भाजपा नेता ने अपनी ही पार्टी के एक नेता पर आयुष्मान कार्ड बनवाने के नाम पर धोखाधड़ी समेत कई गंभीर आरोप लगाए है। घटना की तहरीर थाने में सौंपी गई है। साथ ही मुख्यमंत्री पोर्टल पर भी पूरे प्रकरण की शिकायत की गई है।
सीबीगंज थाना क्षेत्र निवासी 70 वर्षीय बुजुर्ग भाजपा नेता जागन लाल प्रजापति ने आरोप लगाया कि सीबीगंज के एक गांव निवासी भाजपा के नेता से उन्होंने करीब तीन वर्ष पूर्व अपना आयुष्मान कार्ड बनवाया था। कुछ समय बाद वह बीमार हो गए। शहर के एक निजी अस्पताल में उनका करीब एक माह उपचार चला। अस्पताल का बिल करीब चार लाख रुपये बना। उन्होंने अपना आयुष्मान कार्ड दिखाया जिसे अस्पताल ने फर्जी बताते हुए वापस कर दिया।
अस्पताल का सारा बिल उन्हें उधार लेकर अपनी जेब से भरना पड़ा जिसकी शिकायत उन्होंने आरोपी से की। जिसके बाद उनसे कहा गया कि वह पुराना आयुष्मान कार्ड हमें वापस कर दें। हम नया बनवा देंगे। पुराना आयुष्मान कार्ड वापस कर दिया। जिसके बाद उसने नया आयुष्मान कार्ड देने को कहा। पीड़ित ने आरोप लगाया कि दूसरे कार्ड बनवाने के नाम पर दस हजार रुपये मांगे। पांच हज़ार रुपये में सौदा तय हो गया लेकिन उसके बाद भी कार्ड बनवाकर नहीं दिया।
मामले की तहरीर थाने में आई है। उसकी जांच की जा रही है। उसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। -अंगद सिंह, एसएसआइ सीबीगंज
