देश में क्रिसमस की धूम, पीएम मोदी ने सभी को दी बधाई, कहा- सेवा और दयालुता पर जीसस क्राइस्ट का था खास जोर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को देशवासियों को क्रिसमस पर शुभकामनाएं दीं और कहा कि इस अवसर पर सभी प्रभु ईसा मसीह के जीवन और उनकी आदर्श शिक्षाओं को याद करते हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने एक ट्वीट में कहा, ”क्रिसमस पर सभी को शुभकामनाएं। हम जीसस क्राइस्ट के जीवन और आदर्श शिक्षाओं को …

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को देशवासियों को क्रिसमस पर शुभकामनाएं दीं और कहा कि इस अवसर पर सभी प्रभु ईसा मसीह के जीवन और उनकी आदर्श शिक्षाओं को याद करते हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने एक ट्वीट में कहा, ”क्रिसमस पर सभी को शुभकामनाएं। हम जीसस क्राइस्ट के जीवन और आदर्श शिक्षाओं को याद करते हैं, जिनमें सेवा, दयालुता और विनम्रता पर सर्वाधिक जोर है। मैं सभी के स्वस्थ व समृद्ध जीवन की कामना करता हूं। पूरे विश्व में सद्भाव बना रहे, यह प्रार्थना करता हूं।” दुनियाभर में क्रिसमस का त्योहार बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है।

इसे भी पढ़ें…

तेलंगाना: 30 आईपीएस अधिकारियों का स्थानांतरण, सी वी आनंद बने हैदराबाद के नए पुलिस आयुक्त

संबंधित समाचार