कोरोना वायरस के बीच गोवा में क्रिसमस पर आधी रात को हुई प्रार्थना, कैरोल गाकर मनाया जश्न

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पणजी। गोवा में कोविड-19 के नियमों का पालन करते हुए आधी रात को विशेष प्रार्थना सभाओं का आयोजन करके, चर्च की घंटियां बजाकर और कैरोल (क्रिसमस पर गाया जाने वाला विशेष गीत) गाकर ईसा मसीह के जन्म का जश्न मनाया गया। देश में कोरोना वायरस के नए स्वरूप ओमीक्रोन के बढ़ते खतरे के मद्देनजर ईसाई …

पणजी। गोवा में कोविड-19 के नियमों का पालन करते हुए आधी रात को विशेष प्रार्थना सभाओं का आयोजन करके, चर्च की घंटियां बजाकर और कैरोल (क्रिसमस पर गाया जाने वाला विशेष गीत) गाकर ईसा मसीह के जन्म का जश्न मनाया गया। देश में कोरोना वायरस के नए स्वरूप ओमीक्रोन के बढ़ते खतरे के मद्देनजर ईसाई संगठनों ने लोगों को सभाओं के दौरान और गिरजाघरों में जाते समय मास्क पहनने समेत सभी मानक संचालन प्रक्रियाओं का सख्ती से पालन करने का निर्देश दिया है।

जनसभाओं के दौरान सामाजिक दूरी का पालन किया गया और गिरजाघरों के बाहर स्क्रीन लगाई गईं। यह सुनिश्चित करने के लिए स्वयंसेवकों को तैनात किया गया है कि सभी लोग मानक संचालन प्रक्रियाओं का पालन करें। गोवा के राज्यपाल पी एस श्रीधरन पिल्लई ने लोगों को क्रिसमस की शुभकामनाएं दी।

उन्होंने अपने संदेश में कहा कि क्रिसमस ईश्वर के पुत्र ईसा मसीह के जन्म की घोषणा करता है, जो मानव जाति के कल्याण के लिए मानव रूप में धरती पर आए। मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने कहा, ”क्रिसमस प्रेम, प्रसन्नता और खुशी का प्रतीक है। यह त्योहार ईसा मसीह के जन्म का जश्न मनाता है और हमें एक-दूसरे के प्रति करुणा की याद दिलाता है।

ये भी पढ़े-

लुधियाना कोर्ट विस्फोट केस: DGP बोले- 24 घंटों के अंदर केस का किया खुलासा, राज्य में आतंक-माफिया और ड्रग्स बने चुनौती

संबंधित समाचार