बीएसएनएल एग्जीक्यूटिव एसोसिएशन की आठवीं सर्किल कॉन्फ्रेंस का हुआ आयोजन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर। भारत की संचार कंपनी बीएसएनएल के अधिकारियों की आधिकारिक रूप से मान्यता प्राप्त संगठन संचार निगम एग्जीक्यूटिव एसोसिएशन की दो दिवसीय आठवीं सर्किल कॉन्फ्रेंस का आयोजन किदवई नगर स्थित गहोई भवन में की गई। सेमिनार में दूर-दूर से बीएसएनएल कर्मचारी एवं अधिकारी उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि के रूप में मुख्य महाप्रबंधक लखनऊ जफर इकबाल, …

कानपुर। भारत की संचार कंपनी बीएसएनएल के अधिकारियों की आधिकारिक रूप से मान्यता प्राप्त संगठन संचार निगम एग्जीक्यूटिव एसोसिएशन की दो दिवसीय आठवीं सर्किल कॉन्फ्रेंस का आयोजन किदवई नगर स्थित गहोई भवन में की गई। सेमिनार में दूर-दूर से बीएसएनएल कर्मचारी एवं अधिकारी उपस्थित रहे।

मुख्य अतिथि के रूप में मुख्य महाप्रबंधक लखनऊ जफर इकबाल, विशिष्ट अतिथि महाप्रबंधक मनीष कुमार कानपुर उपस्थित हुए। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलित एवं सरस्वती वंदना के साथ किया गया। मुख्य अतिथि ने बताया भारत संचार बीएसएनल अपने नेटवर्क को कैसे बेहतर अच्छा बनाएं इस बात पर प्रकाश डाला! ओपन सेशन मैं बीएसएनएल की सेवाओं एवं गुणवत्ताओं में बढ़ोतरी और बेहतरी पर चर्चा की गई।

अन्य टेलीकॉम कंपनियों से बीएसएनल को कैसे हाई स्पीड नेट और लाइनों पर गुणवत्ता को कैसे बढ़ाई जाए जिससे उपभोक्ता खुश हों। इस अवसर पर डीएस एनटीआर मनोज कुमार शर्मा कोषाध्यक्ष कृष्ण मोहन साहू जिला अध्यक्ष प्रांजल श्रीवास्तव आदि लोग मौजूद रहे।

पीलीभीत: नेताओं के वादे के बाद भी नहीं चल सकी मझोला चीनी मिल

दशकों तक जनपद की सबसे बेहतर कही जाने वाली मझोला सहकारी चीनी मिल एक दशक से अधिक समय से बंद है। इससे जुड़े 1300 परिवारों के सामने आर्थिक संकट गहरा गया। परिवार के भरण पोषण के भी लाले पड़ गए। नतीजतन नेताओं के आश्वासन और वादों पर पहले लोग आस लगाए रहे और जब नेता वादों पर खरे नहीं उतर पाए तो मजबूरन 90 फीसदी कार्मिक परिवार के साथ पलायन कर गए।

पूरी खबर पढ़नें के लिए यहांं क्लिक करें- पीलीभीत: नेताओं के वादे के बाद भी नहीं चल सकी मझोला चीनी मिल

संबंधित समाचार