बेसिक शिक्षा परिषद की ओर से साढ़े सात हजार सरकारी विद्यालयों को मिलेगा फर्नीचर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। बेसिक शिक्षा परिषद की ओर से संचालित प्राथमिक और जूनियर के साढ़े सात हजार से अधिक विद्यालयों में फर्नीचर की इसी माह व्यवस्था की जाएगी। वहीं दो कक्षाओं में संचालित हो रहे विद्यालयों में अतिरिक्त कक्षाओं का निर्माण भी कराया जाएगा। ये निर्णय शुक्रवार को मुख्य सचिव राजेन्द्र कुमार तिवारी की अध्यक्षता में समग्र …

लखनऊ। बेसिक शिक्षा परिषद की ओर से संचालित प्राथमिक और जूनियर के साढ़े सात हजार से अधिक विद्यालयों में फर्नीचर की इसी माह व्यवस्था की जाएगी। वहीं दो कक्षाओं में संचालित हो रहे विद्यालयों में अतिरिक्त कक्षाओं का निर्माण भी कराया जाएगा। ये निर्णय शुक्रवार को मुख्य सचिव राजेन्द्र कुमार तिवारी की अध्यक्षता में समग्र शिक्षा कार्यकारी समिति की बैठक में लिया गया है।

बैठक के दौरान तिवारी ने कहा कि यह सुनिश्चित कर लिया जाये कि सभी प्राइमरी स्कूलों में बच्चों के बैठने के लिये पर्याप्त फर्नीचर तथा बालक/बालिकाओं के लिये पृथक-पृथक शौचालय की व्यवस्था हो। इसके अतिरिक्त निर्माणाधीन सभी कार्यों को निर्धारित गुणवत्ता के साथ समय सीमा में पूर्ण कराया जाए। 2020-21 में उच्च प्राथमिक विद्यालयों तथा जनपद वाराणसी के विकास खण्ड सेवापुरी के 108 प्राथमिक विद्यालयों में फर्नीचर आपूर्ति के सापेक्ष विकास खण्ड सेवापुरी, वाराणसी के 108 प्राथमिक विद्यालयों में फर्नीचर आपूर्ति का कार्य पूर्ण कराया जा चुका है।

पढ़ें- व्यावसायिक उत्कृष्टता समिति ने एनटीपीसी का कार्य संस्कृति का किया आंकलन

7463 उच्च प्राथमिक विद्यालयों में फर्नीचर आपूर्ति पूर्ण हो चुकी है। 7565 उच्च प्राथमिक विद्यालयों में फर्नीचर आपूर्ति इस माह के अंत तक पूर्ण हो जायेगी। इसके साथ ही शैक्षिक सत्र 2021-22 हेतु अध्ययनरत् छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पाठ्य-पुस्तकें शत-प्रतिशत उपलब्ध करा दी गयी हें। शैक्षिक सत्र 2021-22 हेतु विद्यालयों में अध्ययनरत् छात्र-छात्राओं को निःशुल्क यूनीफार्म, स्वेटर, जूता-मोजा व स्कूल बैग उपलब्ध कराये जाने हेतु राज्य सरकार द्वारा डी0बी0टी0 के माध्यम से माता और पिता और अभिभावकों के खाते में सीधे धनराशि हस्तांतरित करने की प्रक्रिया अपनायी गयी है।

इस संबंध में छात्र-छात्राओं को निःशुल्क यूनीफार्म मद में स्वीकृत धनराशि का 75 प्रतिशत धनराशि 679.90 करोड़ प्रथम किश्त के रूप में शिक्षा निदेशक (बेसिक) को उपलब्ध करा दी गयी है।

संबंधित समाचार