कोरोना वायरस के कारण अमेरिका और आयरलैंड के बीच पहला वनडे रद्द, अंपायरिंग टीम का एक मेंबर निकला पॉजिटिव
फोर्ट लॉडरडेल (अमेरिका)। अमेरिका और आयरलैंड के बीच रविवार को खेला जाने वाला पहला एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच अंपायरिंग टीम में कोविड-19 का मामला पाये जाने के कारण रद्द कर दिया गया। अमेरिका क्रिकेट ने बयान में कहा, ”अमेरिका क्रिकेट और क्रिकेट आयरलैंड आईसीसी (अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद) के साथ मिलकर काम करना जारी रखेंगे, ताकि …
फोर्ट लॉडरडेल (अमेरिका)। अमेरिका और आयरलैंड के बीच रविवार को खेला जाने वाला पहला एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच अंपायरिंग टीम में कोविड-19 का मामला पाये जाने के कारण रद्द कर दिया गया। अमेरिका क्रिकेट ने बयान में कहा, ”अमेरिका क्रिकेट और क्रिकेट आयरलैंड आईसीसी (अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद) के साथ मिलकर काम करना जारी रखेंगे, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि श्रृंखला के बाकी मैच पूर्व कार्यक्रम के अनुसार खेले जा सकें।”
?MEDIA RELEASE: First One Day International scheduled for December 26th between USA and Ireland cancelled
The 2nd and 3rd ODIs, currently scheduled for the 28th and 30th of December, will go ahead as planned
FULL DETAILS: https://t.co/eTMjzfVfGo
— USA Cricket (@usacricket) December 25, 2021
कहा गया है कि एक अंपायर पॉजिटिव पाया गए हैं। लेकिन, जिन तीन अन्य को मैच में अंपायरिंग करनी थी उन्हें करीबी संपर्क माना जा रहा है और इसलिए कोई भी अंपायर मैच के लिये उपलब्ध नहीं रहेगा। दूसरा वनडे मंगलवार और तीसरा मैच गुरुवार को खेला जाना है। इससे पहले दो टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों की श्रृंखला 1-1 से बराबर रही थी।
कोविड-19 के कारण प्रीमियर लीग का एक और मैच स्थगित
लंदन। एवर्टन की टीम में कोरोनो वायरस के मामले पाये जाने के कारण प्रीमियर लीग फुटबॉल प्रतियोगिता (ईपीएल) में बर्नले के खिलाफ होने वाला उसका मैच स्थगित कर दिया गया है। प्रीमियर लीग ने यह जानकारी दी। बॉक्सिंग डे को होने वाला यह तीसरा मैच है जिसे स्थगित करना पड़ा। रविवार को हालांकि अब भी छह मैच खेले जाएंगे। मौजूदा चैंपियन और लीग में शीर्ष पर चल रहे मैनचेस्टर सिटी और लीस्टर के बीच होने वाला मैच भी इन छह मैचों में शामिल है। प्रीमियर लीग अब तक कोरोना वायरस से जुड़े मामलों के कारण दो सप्ताह में कुल 13 मैच स्थगित कर चुका है। लीड्स और वाटफोर्ड की टीम में कोविड-19 के मामले पाये जाने के कारण उनके क्रमश: लीवरपूल और वॉल्वरहैम्पटन के खिलाफ रविवार को होने वाले मैच स्थगित करने पड़े थे।
