मुरादाबाद: क्रिसमस पर गिरजाघरों में हुई विशेष प्रार्थना, लोगों में दिखा उत्साह

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। शहर में क्रिसमस पर गिरजाघरों में विशेष प्रार्थना सभाएं हुईं। इस दौरान लोगों ने परिवार की सुख-शांति के साथ ही कोरोना से बचाव के लिए प्रार्थना की। प्रार्थना के बाद मसीही समाज के लोगों ने एक दूसरे को मैरी क्रिसमस की बधाई दी। सिविल लाइन स्थित सेंट एंथोनी चर्च के फादर ग्रगु …

मुरादाबाद, अमृत विचार। शहर में क्रिसमस पर गिरजाघरों में विशेष प्रार्थना सभाएं हुईं। इस दौरान लोगों ने परिवार की सुख-शांति के साथ ही कोरोना से बचाव के लिए प्रार्थना की। प्रार्थना के बाद मसीही समाज के लोगों ने एक दूसरे को मैरी क्रिसमस की बधाई दी।

सिविल लाइन स्थित सेंट एंथोनी चर्च के फादर ग्रगु डिसूजा ने बाइबिल के माध्य्म से लोगों को उनके आचरणों पर चलने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने बताया कि देर रात चरनी में जन्मे प्रभु यीशु का गुड़गान पूरा दिन किया जाएगा।

पीलीकोठी स्थित फिलिप्स मेमोरियल मेथोडिस्ट चर्च, ओल्ड मेथोडिस्ट चर्च चौमुखापुल, दांग चर्च, द साल्वेशन चर्च, सैंटपाल व एंथोनी चर्च में कार्यक्रम की धूम रही। युवाओं ने प्रभु यीशु के जन्म को लेकर बधाई गीत गाए। फिलीप मेमोरियल चर्च के फादर बृजेश मैंसल ने बताया कि इंसान को गुनाहों से मुक्ति दिलाने के लिए प्रभु यीशु का जन्म रात 12 बजे चरनी में हुआ। लोगों ने एक-दूसरे को मैरी क्रिसमस बोलकर बधाई दी। उन्होंने सभी को बाइबिल पढ़कर सुनाया। बाइबिल की राह पर चलने के लिए प्रेरित किया। बच्चों को पर्व का बताया महत्व संवेदना द किड्स कॉटेज में क्रिसमस सेलिब्रेशन हुआ। बच्चों सांटा की वेश में दिखे। कार्यक्रम क्रिसमस कैरोल गीत से शुरू हुआ। निर्देशिका डॉ. मीनू मेहरोत्रा ने पर्व का महत्व बताया।

मेले का आनंद लेते रहे लोग
चर्च में प्रभु की पार्थना करने आए लोग मेले का आनंद लेते रहे। इस बीच लोग चाट पकोड़ी का लुफ्त उठते रहे। ऐसे में बच्चों ने खेल खिलौने की खरीदारी की।

बच्चों ने नृत्य प्रस्तुत कर मोहा मन
पराग ह्यूमन फाउंडेशन ने शनिवार को क्रिसमस पर स्ट्रीट चाइल्ड टैलेंट शो का आयोजन किया। इसमें स्लम एरिया के बच्चों को क्रिसमस व सांता के बारे में बताया। बच्चों ने नृत्य व गीत प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। संस्था की गरिमा सिंह ने बताया कि हमारा मकसद सांता बन ऐसे बच्चों के जीवन में खुशियां लाना है, जो सड़कों पर जीवन बीताते हैं। बच्चों को उपहार भी दिए गए। बताया कि कार्यक्रम में 40 बच्चों ने प्रतिभाग किया। मुख्य अतिथि एडीएम सुरेंद्र सिंह व उनकी पत्नी मीनाक्षी रहीं। विशिष्ट अतिथि कल्पना जैन रहीं। कार्यक्रम का संयोजन सीएमएस संस्था की सीईओ प्रियंका गोयल ने किया। कार्यक्रम में परिवर्तन द चेंज, हेल्पिंग हैंड उम्मीद एक संस्था सेवा द सर्विस और छू ले आसमां को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन उर्वशी सिंह ने किया। कनिका अग्रवाल ने बच्चों को गर्म कपड़े व फूड पैकेट दिए।

 

 

संबंधित समाचार