लखनऊ विश्वविद्यालय ने न्यू कैंपस समेत जानें किन कॉलेजों को बनाया परीक्षा केन्द्र

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय में छह जनवरी से शुरू होने वाली बीकॉम ऑनर्स और बीसीए की परीक्षाओं के लिए शुक्रवार को केन्द्र घोषित कर दिए गए हैं। बीसीए के लिए लखनऊ विश्वविद्यालय के न्यू कैम्पस समेत चार कॉलेजों में लगभग 18 कॉलेजों के केन्द्र बनाए गए हैं। वहीं बीकॉम ऑनर्स के 17 कॉलेजों की परीक्षा लविवि …

लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय में छह जनवरी से शुरू होने वाली बीकॉम ऑनर्स और बीसीए की परीक्षाओं के लिए शुक्रवार को केन्द्र घोषित कर दिए गए हैं। बीसीए के लिए लखनऊ विश्वविद्यालय के न्यू कैम्पस समेत चार कॉलेजों में लगभग 18 कॉलेजों के केन्द्र बनाए गए हैं। वहीं बीकॉम ऑनर्स के 17 कॉलेजों की परीक्षा लविवि ओल्ड कैम्पस समेत चार केन्द्रों पर होगी।

बता दें कि बीकॉम ऑनर्स व बीसीए की परीक्षाएं 6 जनवरी से शुरू हो रही हैं। बीकॉम ऑनर्स तीसरे सेमेस्टर की परीक्षाएं 7 से 20 जनवरी तक दोपहर की पाली (दोपहर 2 से शाम 5 बजे तक) में होंगी। वहीं बीकॉम ऑनर्स पांचवे सेमेस्टर की परीक्षाएं 6 से 19 जनवरी तक दोपहर 2 से शाम 5 बजे की पाली में आयोजित की जाएंगी। परीक्षा नियंत्रक प्रो. एएम सक्सेना ने बताया कि सभी केन्द्रों पर ये निर्देश दिए गए हैं कि तैयारियां कोविड प्रोटोकॉल को ध्यान रखते हुए की जाएं।

पढ़ें- कोरोना फिर बरपाने लगा कहर, केंद्र ने 10 राज्यों में भेजी मल्टी डिसिप्लिनरी टीमें, ओमिक्रोन के केस 400 से पार

इस तरह बनाए गए केन्द्र
प्रथम परीक्षा केन्द्र लखनऊ विश्वविद्यालय न्यू कैम्पस
इसमें लखनऊ विवि, लाल बहादुर शास्त्री गर्ल्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट, इंटीग्रल एंड इनोवेटिव सस्टेनेबल एजुकेशन कॉलेज, ज्ञानोदय डिग्री कॉलेज, शेरवुड कॉलेज ऑफ प्रोफेशनल मैनेजमेंट।

लखनऊ पब्लिक कॉलेज ऑफ प्रोफेशनल स्टडीज
लखनऊ पब्लिक कॉलेज ऑफ प्रोफेशनल स्टडीज, कॉलेज ऑफ इनोवेटिव मैनेजमेंट एंड साइंस, मॉडर्न गर्ल्स कॉलेज ऑफ प्रोफेशनल स्टडीज।

सीडी गर्ल्स डिग्री कॉलेज
श्रीराम स्वरूप मेमोरियल कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट, टेक्नो इंस्टीट्यूट ऑफ हायर स्टडीज, सिटी कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट, गोयल इंस्टीट्यूट ऑफ हायर स्टडीज।

एसकेडी एकेडमी वृंदावन योजना- स्कूल ऑफ मैनेजमेंट साइंसेज, श्री शारदा इंस्टीट्यूट ऑफ प्रोफेशनल स्टडीज, आजाद डिग्री कॉलेज, श्रीकृष्णा दत्त एकेडमी, दि स्टडी हॉल कॉलेज, महाराणा प्रताप कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड कॉमर्स।

लखनऊ विश्वविद्यालय (ओल्ड कैम्पस)
लखनऊ विवि, लाल बहादुर शास्त्री गर्ल्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट, आईसीसीएमआरटी, शेरवुड कॉलेज, कालीचरण डिग्री कॉलेज, सिटी वुमेन कॉलेज।

रजत गर्ल्स पीजी कॉलेज, कमता
रजत वुमेन कॉलेज ऑफ एजुकेशन एंड मैनेजमेंट, सिटी एकेडमी डिग्री कॉलेज, गोयल इंस्टीट्यूट ऑफ हायर स्टडीज, टेक्नो इंस्टीट्यूट ऑफ हायर स्टडीज, मॉडर्न गर्ल्स कॉलेज ऑफ प्रोफेशनल स्टडीज, रामा डिग्री कॉलेज।

श्री गुरुनानक गर्ल्स डिग्री कॉलेज
श्री गुरुनानक गर्ल्स डिग्री कॉलेज, हीरालाल यादव गर्ल्स डिग्री कॉलेज, कॉलेज ऑफ इनोवेटिव मैनेजमेंट एंड साइंस।

श्री जयनारायण डिग्री कॉलेज
श्री जयनारायण डिग्री कॉलेज, दयाल ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस, स्कूल ऑफ मैनेजमेंट साइंसेज, लखनऊ पब्लिक कॉलेज ऑफ प्रोफेशनल स्टडीज।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

सीतापुर में 7 शिक्षकों की सेवाएं समाप्त, फर्जी मार्कशीट के आधार पर पाई थी नौकरी
गंगाराम की मौत पर रोया पूरा गाँव, नहीं जला घर का चूल्हा, 130 सालों तक तालाब में रहने की क्या है कहानी; NCERT के पाठ्यक्रम में शामिल
NEET विवाद पर छात्रों के समर्थन में आए वरुण धवन और नोरा फतेही, बोले- हर छात्र निष्पक्ष और भरोसेमंद व्यवस्था का हकदार
Parliament Monsoon Session Day 5: लोकसभा की कार्यवाही 27 जुलाई तक स्थगित, किरण रिजिजू बोले- NEET पर चर्चा जरूरी, देश को सही संदेश जाना चाहिए
''छात्रों को धमकाने की हिम्मत कैसे हुई?'' , राहुल गांधी का सरकार पर हमला, कहा- छात्रों को लोकतांत्रिक अधिकारों से नहीं डराया जा सकता