मुरादाबाद : दुष्कर्म पीड़िता के घर पहुंचा कांग्रेस का प्रतिनिधिमंडल, दिया मदद का भरोसा
मुरादाबाद,अमृत विचार। जिला कांग्रेस का प्रतिनिधिमंडल शनिवार को जिलाध्यक्ष असलम खुर्शीद के नेतृत्व में कांठ के दुष्कर्म पीड़िता के घर पहुंच संवेदना जताई। सात साल की मासूम के साथ दुष्कर्म व निर्मम हत्या की सूचना पर कांग्रेस हाईकमान ने असलम को तत्काल पीड़ित परिवार के बीच पहुंचने के निर्देश दिये। असलम, जिला उपाध्यक्ष व प्रवक्ता …
मुरादाबाद,अमृत विचार। जिला कांग्रेस का प्रतिनिधिमंडल शनिवार को जिलाध्यक्ष असलम खुर्शीद के नेतृत्व में कांठ के दुष्कर्म पीड़िता के घर पहुंच संवेदना जताई। सात साल की मासूम के साथ दुष्कर्म व निर्मम हत्या की सूचना पर कांग्रेस हाईकमान ने असलम को तत्काल पीड़ित परिवार के बीच पहुंचने के निर्देश दिये।
असलम, जिला उपाध्यक्ष व प्रवक्ता सुधीर पाठक, अल्पसंख्यक विभाग के अध्यक्ष अफजल साबरी के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल पीड़ित परिवार से मिल पार्टी की तरफ से हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया। जिलाध्यक्ष ने सीओ कांठ से मामले में जानकारी ली। उन्होंने तत्काल दोषियों की गिरफ्तारी न होने पर बड़े आंदोलन को चेताया।
पीड़ित परिवार ने पुलिस कार्रवाई को लेकर संतोष जताते हुए कांग्रेस नेताओं का आभार जताया। प्रतिनिधिमंडल में गय्यूर अंसारी, मोहतसीम मुख्तार, कांठ से फिरोज अनवर, डॉ. सिराजुद्दीन, रामस्वरुप जाटव, शरीफ आजाद,राजेशपाल व फरजान मंसूरी आदि रहे।
