हल्द्वानी: घरवालों से नाराज बेटा नदी में फिसला, हाथ-पैर टूटे

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। नशा करने पर फटकार लगाई तो युवक जान देने दौड़ पड़ा। उसका पैर फिसल गया और युवक नदी में जा गिरा। इससे उसके हाथ-पैर टूट गए। परिजनों ने युवक को बेस अस्पताल पहुंचाया। जहां हालत नाजुक होने पर उसे सुशीला तिवारी राजकीय चिकित्सालय रेफर कर दिया गया। पेशे से मजदूर विशाल उर्फ …

हल्द्वानी, अमृत विचार। नशा करने पर फटकार लगाई तो युवक जान देने दौड़ पड़ा। उसका पैर फिसल गया और युवक नदी में जा गिरा। इससे उसके हाथ-पैर टूट गए। परिजनों ने युवक को बेस अस्पताल पहुंचाया। जहां हालत नाजुक होने पर उसे सुशीला तिवारी राजकीय चिकित्सालय रेफर कर दिया गया।

पेशे से मजदूर विशाल उर्फ माकू (25) पुत्र बाबू राम परिवार के साथ गफूरबस्ती बनभूलपुरा में रहता है। तीन बहन और चार बहनों में विशाल तीसरे नंबर का है। घरवालों की मानें तो विशाल नशे का आदी है और शनिवार को घरवालों ने इसी के चलते विशाल को फटकार लगा दी थी। इससे नाराज विशाल ने घरवालों को आत्महत्या की धमकी दी और घर से भाग निकला।

इस पर घरवाले भी उसे पकड़ने के लिए पीछे दौड़ पड़े। बताते हैं कि रेलवे क्रासिंग पार करने के बाद विशाल सड़क से नदी में उतरने की कोशिश करने लगा और तभी उसका पैर फिसल गया। जिससे लुढ़कता हुआ वह कई फीट नीचे नदी में जा गिरा और बुरी तरह घायल हो गया। इधर, पीछे से पहुंचे घरवालों ने जब विशाल को नदी में पड़ा देखा उनके होश फाख्ता हो गए।

आनन-फानन में स्थानीय लोगों की मदद से उसे बेस अस्पताल पहुंचाया गया। जहां हालत नाजुक होने पर उसे सुशीला तिवारी राजकीय चिकित्सालय रेफर कर दिया गया। बताया गया कि विशाल का एक हाथ और एक पैर टूट गया है। बनभूलपुरा थानाध्यक्ष आसिफ खान ने बताया कि युवक नशे का आदी है।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज