हरदोई: तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से बाइक सवार साले बहनोई की मौत
हरदोई। कटरा बिल्हौर हाईवे पर एक तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से बाइक सवार साले बहनोई की मौके पर ही मौत हो गई।घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनो शवो को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम जे लिए भेज दिया। हरपालपुर कोतवाली क्षेत्र के ककरा गांव निवासी नन्हें पुत्र तिलकू शनिवार की …
हरदोई। कटरा बिल्हौर हाईवे पर एक तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से बाइक सवार साले बहनोई की मौके पर ही मौत हो गई।घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनो शवो को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम जे लिए भेज दिया। हरपालपुर कोतवाली क्षेत्र के ककरा गांव निवासी नन्हें पुत्र तिलकू शनिवार की शाम लगभग चार बजे अपनी बाइक से साले दिनेश पुत्र रामभजन निवासी पलेवरा थाना पाली के साथ ससुराल जा रहे थे।
जैसे ही वह कटरा विल्हौर हाइवे पर हरपालपुर कोतवाली क्षेत्र के शेखपुर गांव के पास पहुंचे उसी समय सामने से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार दिनेश व नन्हें दोनो की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई है। नन्हे व दिनेश दोनों विवाहित हैं जिसमें नन्हे के चार बच्चों में दो पुत्र और दो पुत्रियां हैं।
वहीं दिनेश के 3 बच्चों में एक पुत्र व दो पुत्री हैं।घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक उमाकांत दीपक ने बताया ट्रक को कब्जे में ले लिया गया है।चालक मौके से फरार हो गया है। मामले की रिपोर्ट दर्ज कर बिधिक कार्यवाई की जा रही है।
रात 11 के बाद चलने वाली बसों का संचालन होगा बंद
लखनऊ। गोमती नगर बस अड्डे से जो बसें रात में 11.30 बजे दिल्ली रवाना होती है, उनका संचालन बंद होगा। प्रदेश में रात 11 बजे के बाद चलने वाली बसों की समय सारिणी में भी बदलाव होगा। यह तैयारी परिवहन निगम ने की है। प्रदेश में रात्रिकालीन कफ्र्यू लगने के बाद परिवहन निगम बसों की समय सारिणी में बदलाव कर रहा है। प्रदेश भर के सभी बस अड्डों पर बसों के संचालन में परिवर्तन किया जा रहा है।
यह भी पढ़ें:-बरेली में तांत्रिक बनकर लूट: घर की शुद्धि करने के बहाने छह घंटो तक ली तलाशी, लाखों रुपए और नकदी लेकर दोनों फरार
