बरेली: प्रेम सुरेश फाउंडेशन ने मनाई अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। प्रेम सुरेश फाउंडेशन सुरेश शर्मा नगर द्वारा फाउंडेशन सभागार में शनिवार को पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती मनायी गयी। कार्यक्रम की शुरुआत फाउंडेशन के संस्थापक साकेत सुधांशु शर्मा व सह संस्थापक अंजलि शर्मा ने अटल जी के चित्र पर माल्यार्पण कर की। साकेत सुधांशु शर्मा ने कहा कि आज …

बरेली, अमृत विचार। प्रेम सुरेश फाउंडेशन सुरेश शर्मा नगर द्वारा फाउंडेशन सभागार में शनिवार को पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती मनायी गयी।

कार्यक्रम की शुरुआत फाउंडेशन के संस्थापक साकेत सुधांशु शर्मा व सह संस्थापक अंजलि शर्मा ने अटल जी के चित्र पर माल्यार्पण कर की। साकेत सुधांशु शर्मा ने कहा कि आज देश के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की 97वीं जयंती हैं। अटल जी आजाद भारत के सबसे लोकप्रिय नेताओं में से एक थे, जिन्होंने एक पत्रकार से लेकर देश के प्रधानमंत्री तक का सफर तय किया था। भारत के राजनीतिक इतिहास में अटल जी एक कुशल राजनीतिज्ञ, प्रशासक, भाषाविद, कवि, पत्रकार और लेखक की पहचान रखते थे।

सह संस्थापक अंजलि शर्मा ने कहा कि 25 दिसंबर ये वो दिन है जिसे पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी जी की जयंती के तौर पर याद किया जाता है। इस मौके पर पंकज कुमार, सर्वेश गंगवार, सौरभ शर्मा, मोहन स्वरूप, प्रदीप कुमार, नीता शर्मा, पल्लवी मिश्रा, वैशाली शर्मा, अंजली रावत, ज्योति पाठक, शुभांगी सक्सेना, दिव्या सक्सेना, ख़ुशबू गुप्ता, कोमल गंगवार, साक्षी रावत, इंद्रपाल, वेद प्रकाश व प्रेम शंकर आदि लोग मौजूद रहे।

संबंधित समाचार