चुनाव आयोग तीन दिन करेगा उत्तर प्रदेश में चुनावी तैयारियों की समीक्षा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। मुख्य चुनाव आयुक्त सुशील चंद्रा की अगुवाई में चुनाव आयोग का उच्च स्तरीय प्रतिनिधि मंडल उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों की समीक्षा की शुरूआत 28 दिसंबर को विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं से बैठक के साथ करेगा। सूत्रों के अनुसार आयोग के प्रतिनिधि मंडल के संभावित तीन दिवसीय दौरे की शुरूआत …

लखनऊ। मुख्य चुनाव आयुक्त सुशील चंद्रा की अगुवाई में चुनाव आयोग का उच्च स्तरीय प्रतिनिधि मंडल उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों की समीक्षा की शुरूआत 28 दिसंबर को विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं से बैठक के साथ करेगा।

सूत्रों के अनुसार आयोग के प्रतिनिधि मंडल के संभावित तीन दिवसीय दौरे की शुरूआत 28 दिसंबर को राजनीतिक दलों के नेताओं के साथ समीक्षा बैठक से होगी। इस बैठक में विभिन्न राष्ट्रीय और क्षेत्रीय दलों के नेता हिस्सा लेंगे। इसके बाद देर शाम आयोग का दल उत्तर प्रदेश पुलिस, विभिन्न एजेंसियों और केंद्रीय पुलिस बल के नोडल अधिकारियों के साथ बैठक करेगा।

पढ़ें: सभी पार्टियों ने मुसलमानों को धोखा देकर लूटा: मौलाना कल्बे जब्बाद

अगले दिन 29 दिसंबर को सभी जिला निर्वाचन अधिकारियों, जिला पुलिस अधीक्षकों और सभी दस मंडल के पुलिस महानिरीक्षकों के साथ समीक्षा बैठक होगी। इसके बाद 30 दिसंबर को राज्य सरकार के मुख्य सचिव एवं राज्य के पुलिस महानिदेशक के साथ निर्णायक समीक्षा बैठक करेंगे।

गृहमंत्री अमित शाह आज जालौन में करेंगे रैली को संबोधित

उत्तर प्रदेश के आगामी विधानसभा चुनाव में बुंदेलखंड के महत्व को देखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बाद रविवार को अमित शाह पहली बार जालौन आ रहे हैं। गृहमंत्री यहां जन विश्वास यात्रा का शुभारंभ करेंगे और सभा को सम्बोधित करेंगे। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार गृहमंत्री का उड़नखटोला दोपहर दो बजे गांधी इंटर कॉलेज में बने हैलीपैड पर उतरेगा। इसके बाद गृहमंत्री का काफिला राजकीय इंटर कॉलेज पहुंचेगा। यहां अमित शाह रैली को संबोधित करेंगे और जनविश्वास यात्रा को रवाना करेंगे। जनपद में लगभग सवा घंटे रूककर गृहमंत्री इस क्षेत्र में भाजपा की संभावनाओं को और मजबूत करने की कोशिश करेंगे। और अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें….

संबंधित समाचार