ATP Cup 2022: टेनिस स्टार शापोवालोव आस्ट्रेलिया पहुंचने पर पाए गए कोविड-19 से संक्रमित

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सिडनी। कनाडा के टेनिस स्टार डेनिस शापोवालोव ने घोषणा की है कि एटीपी कप के लिये सिडनी पहुंचने के बाद उन्हें कोविड-19 के परीक्षण में पॉजिटिव पाया गया है। यह 22 वर्षीय खिलाड़ी ऑस्ट्रेलिया पहुंचने वाली कनाडाई टीम का हिस्सा है। एटीपी कप सिडनी में एक से नौ जनवरी के बीच खेला जाएगा जबकि ऑस्ट्रेलियाई …

सिडनी। कनाडा के टेनिस स्टार डेनिस शापोवालोव ने घोषणा की है कि एटीपी कप के लिये सिडनी पहुंचने के बाद उन्हें कोविड-19 के परीक्षण में पॉजिटिव पाया गया है। यह 22 वर्षीय खिलाड़ी ऑस्ट्रेलिया पहुंचने वाली कनाडाई टीम का हिस्सा है। एटीपी कप सिडनी में एक से नौ जनवरी के बीच खेला जाएगा जबकि ऑस्ट्रेलियाई ओपन 17 जनवरी से मेलबर्न में शुरू होगा।

Wimbledon 2021: Who is Andy Murray's opponent Denis Shapovalov? | Alloa and Hillfoots Advertiser

शापोवालोव पिछले सप्ताह अबुधाबी में विश्व टेनिस चैंपियनशिप के प्रदर्शनी मैच में खेले थे जहां उन्होंने तीसरे स्थान के प्लेऑफ मैच में राफेल नडाल को हराया था। नडाल को इस टूर्नामेंट में खेलने के बाद कोरोना वायरस के लिये पॉजिटिव पाया गया था। उनके अलावा तोक्यो ओलंपिक की स्वर्ण पदक विजेता बेलिंडा बेनसिच और ट्यूनीशिया की ओंस जाबुर का परीक्षण भी पॉजिटिव आया था।

विश्व के पूर्व नंबर 10 खिलाड़ी शापोवालोव ने सोशल मीडिया पर बताया कि वह पृथकवास पर हैं और उन्हें हल्के लक्षण हैं। शापोवालोव ने कहा, ”सभी को सूचित करना चाहता हूं कि सिडनी पहुंचने पर कोविड के लिये किया गया मेरा परीक्षण पॉजिटिव आया है। मैं सभी दिशानिर्देशों का पालन कर रहा हूं जिसमें पृथकवास पर रहना शामिल है तथा उन लोगों को सूचित कर रहा हूं जो मेरे संपर्क में रहे।”

संबंधित समाचार